देश दुनियाचुनाव

6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव, EC ने घोषित कीं तारीख

दिल्ली: चुनाव आयोग ने गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा विधानसभा की आठ रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव अप्रैल महीने में कराने की घोषणा की है।

6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव, EC ने घोषित कीं तारीख
6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव, EC ने घोषित कीं तारीख

आठ विधान सभा सीटों पर उपचुनाव

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने यहां रविवार को एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोवा, कर्नाटक , नागालैंड और त्रिपुरा में विधान सभा उप चुनाव नौ अप्रैल को तथा गुजरात और महाराष्ट्र में 23 अप्रैल को कराये जाएंगे। उन्होंने असम, केरल , पुदुचेरी , तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधान सभा के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि उपचुनावों की मतगणना भी चार मई को विधान सभा चुनावों की मतगणना के साथ ही करायी जाएगी।

तारीख का हुआ ऐलान

गोवा की पोंडा, कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे (दक्षिण) , नागालैंड की कोरिदांग (अजजा) तथा त्रिपुरा की धर्मनगर विधानसभा सीट के उप चुनावों के लिए अधिसूचना 16 मार्च को जारी की जाएगी और उम्मीदवार 23 मार्च तक नामांकन कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की गिनती 24 मार्च को की जाएगी तथा नाम 26 मार्च तक वापस लिए जा सकेंगे। इन उप चुनावों के लिए मतदान नौ अप्रैल को कराये जायेंगे।

Read More: UP SI परीक्षा के सवाल पर विवाद, CM योगी सख्त

गुजरात की उमरेठ और महाराष्ट्र की राहूरी और बारामती विधान सभा सीट के उप चुनाव के लिए अधिसूचना 30 मार्च को जारी की जाएगी और नामांकन छह अप्रैल तक दाखिल किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच सात अप्रैल को होगी तथा नाम नौ अप्रैल तक तक वापस लिये जा सकेंगे। इन सीटों पर मतदान 23 अप्रैल को कराया जाएगा।

https://voters.eci.gov.in

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *