उत्तर प्रदेश

छठ पर लखनऊ में घाटों पर खास इंतजाम

  • छठ महापर्व के लिए लखनऊ नगर निगम की व्यापक तैयारी, 110 घाटों पर पुख्ता इंतजाम
  • 47 प्रमुख और 63 छोटे घाटों पर सफाई, रोशनी से लेकर सुरक्षा तक के इंतजाम

लखनऊ: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम ने शहर भर में तैयारियां की पूरी। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी के 110 छठ घाटों पर व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। इनमें 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट शामिल हैं।

Read More: योगी सरकार ने बढ़ाया डॉ. गोस्वामी का कार्यकाल

छठ में नगर निगम की व्यापक तैयारी

नगर निगम की ओर से घाटों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ रंगाई-पुताई और सौंदर्यीकरण कराया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, बैरिकेडिंग और आवागमन के सुगम इंतजाम किए गए हैं। वहीं महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

इसके अलावा घाटों पर मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी घाटों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। पर्व के दौरान नगर निगम की टीमें लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी और किसी भी समस्या के समाधान के लिए मौके पर तैनात रहेंगी।

छठ पर लखनऊ में घाटों पर खास इंतजाम
छठ पर लखनऊ में घाटों पर खास इंतजाम

रोशनी से लेकर सुरक्षा

नगर निगम का दावा है कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। मकसद है कि श्रद्धालु स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में आस्था एवं उल्लास के साथ छठ महापर्व मना सकें।

16 नवंबर को विशेष अवकाश

वहीं छठ पर्व पर नगर निगम एवं जलकल विभाग की सभी महिला कर्मचारियों को 16 नवंबर को विशेष अवकाश मिलेगा। जिसके लिए महापौर सुषमा खर्कवाल ने निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद परिवार के साथ छठ महापर्व मनाने का अवसर मिलेगा।

महापौर ने इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र जारी कर निर्देश दिया। नगर निगम एवं जलकल विभाग में कार्यरत समस्त महिला कर्मचारियों को उक्त दिन विशेष अवकाश दिया जाए। महापौर ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है।

छठ पर लखनऊ में घाटों पर खास इंतजाम
छठ पर लखनऊ में घाटों पर खास इंतजाम

यह पर्व विशेष रूप से माताओं एवं बहनों द्वारा पूरी श्रद्धा, निष्ठा और समर्पण के साथ मनाया जाता है। इस दौरान महिलाएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर पूजा-पाठ, प्रसाद की तैयारी और धार्मिक परंपराओं का पालन करती हैं। 16 नवंबर को सोमवार के दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस पर्व का समापन होगा।

https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-chhath-puja-lucknow-110-ghats-ready-with-safety-cleanliness-40435982.html

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *