देश दुनियाउत्तर प्रदेश

जेवर एयरपोर्ट: हर 2 मिनट में जहाज उड़ेगा, PM ने साधा सपा पर निशाना

Noida International Airport: नोएडा स्थित जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने आज उद्घाटन किया, इस दौरान पीएम ने कहा – ‘हर 2 मिनट में एक जहाज उड़ेगा’। इसके साथ जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM मोदी ने नोएडा को विकास का इंजन बताया और जमकर सपा पर तंज कसा।

Read More: मैं देशवासियों से कहूंगा- हर चुनौती के लिए तैयार रहे- नरेंद्र मोदी

सपा ने नोएडा को बनाया लूट का ATM

बताते चले कि गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन आज पीएम मोदी ने किया इस दौरान कार्यक्रम संबधित करते हुए सपा पार्टी पर तंज कसते हुए कहा- पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का ATM बना लिया था, लेकिन आज भाजपा सरकार में वही नोएडा, यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है। इसके अलावा उन्होंने कहा – जेवर एयरपोर्ट से हर दो मिनट में हवाई जहाज उड़ेंगे। देश के युवाओं पर कहा कि उन्हें पता है कि यह जो काम हो रहा है, यह नौजवानों के भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम है।

मुझे याद है यहां की सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया, तो मुख्यमंत्री इतने डरे हुए थे कि वे उस कार्यक्रम में नहीं आए और मुझे भी डराने की लोगों ने कोशिश की कि नोएडा मत जाओ मोदी जी, अभी-अभी प्रधानमंत्री बने हो। मैंने कहा इस धरती का आशीर्वाद लेने जा रहा हूं, जो मुझे लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका देगा।

नया उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने कहा- ‘नया उत्तर प्रदेश’ आज प्रगति की एक नई उड़ान भरते हुए उद्घोष कर रहा है कि जब संकल्प मजबूत हो, साहस अडिग हो तथा आत्मविश्वास अटल हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं रह सकता है और जेवर का यह एयरपोर्ट उसी संकल्प की सिद्धि की परिणति है। आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi के कर-कमलों से आज नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रथम चरण का उद्घाटन हुआ।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी व केंद्रीय मंत्री श्री किंजरापु राममोहन नायडू जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। यह विश्वस्तरीय एयरपोर्ट न केवल उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई तक ले जाने का आधार बनेगा बल्कि निवेश, व्यापार और औद्योगिक विकास को गति देते हुए लाखों युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा। प्रधानमंत्री जी तथा इस परियोजना को साकार स्वरूप प्रदान करने हेतु समर्पित रहे अन्नदाता किसान बंधुओं का हार्दिक आभार एवं प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई।

एयरपोर्ट तरक्की को उड़ाने देते हैं- मोदी

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा – किसी भी देश में एयरपोर्ट सिर्फ़ एक आम सुविधा नहीं होती। एयरपोर्ट तरक्की को उड़ान भी देते हैं। 2014 से पहले देश में सिर्फ़ 74 एयरपोर्ट थे। आज 160 से ज़्यादा एयरपोर्ट हैं। अब एयर कनेक्टिविटी सिर्फ़ बड़े शहरों तक ही नहीं, बल्कि देश के छोटे कस्बों तक भी पहुंच रही है।

Read More: ईरान-अमेरिका तनाव: शांति समझौते की शर्तें सामने

हमें मिलजुल करके इस संकट का सामना करना है- PM

मेरी कल देश के सभी मुख्यमंत्रियों से भी लंबी चर्चा हुई है और बड़ी सकारात्मक चर्चा हुई है। मैं आज आप सभी जनता-जनार्दन से फिर कहूंगा, मैं देशवासियों से फिर से कहूंगा, हमें शांत मन से, धैर्य के साथ, एकजुटता के साथ, मिलजुल करके इस संकट का सामना करना है।

हम जानते है कि पश्चिम एशिया में एक महीने से युद्ध चल रहा है, युद्ध की वजह से कई सारे देशों में खाने-पीने के सामान, पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद ऐसी कई जरूरी चीजों का चारों तरफ संकट पैदा हो गया है। हमारा भारत भी इस संकट का पूरी शक्ति से मुकाबला कर रहा है। देशवासियों की ताकत के भरोसे कर रहा है। इसलिए सरकार हर वो कदम उठा रही है जिससे सामान्य परिवारों पर, हमारे किसान भाई-बहनों पर इस संकट का बोझ न पड़े।

AIMIM- ‘ये मोदी का आखिरी कार्यकाल

वहीं AIMIM नेता शादाब चौहान ने एयरपोर्ट प्रबंधन निजी कंपनियों को देने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि ये पीएम मोदी का आखिरी कार्यकाल है। इसके साथ ही निजीकरण की निंदा की। यही नहीं उन्होंने आगामी यूपी विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार की बात कही।

ओवैसी के नेता शादाब चौहान ने कहा- एयरपोर्ट का निर्माण होना अच्छी बात है, लेकिन इसे निजी कंपनियों के हवाले कर देने से आम जनता पर बोझ बढ़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी कंपनियां मनमाने ढंग से चार्जेस बढ़ाती हैं, जो सीधे आम यात्रियों पर पड़ता है।

जेवर एयरपोर्ट: हर 2 मिनट में जहाज उड़ेगा, PM ने साधा सपा पर निशाना
जेवर एयरपोर्ट: हर 2 मिनट में जहाज उड़ेगा, PM ने साधा सपा पर निशाना

आपदा में मनमानी करतीं हैं एयरलाइन्स

शादाब चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा- “पहले से मौजूद एयरपोर्ट्स पर भी विभिन्न नामों से बार-बार चार्जेस बढ़ाए जाते हैं। आपदा या संकट के समय एयरलाइंस मनमाने दाम वसूलती हैं।” इसके लिए उन्होंने हालिया ईरान-इजरायल संकट का उदाहरण दिया। आगे बोले कि हवाई सफर अब आदम की पहुंच से बाहर हो गया है। दावा हवाई चप्पल वाले को हवाई जहाज में सफर कराने की थी, लेकिन अब वंदे भारत जैसी ट्रेनों में भी नहीं चढ़ सकता।

AIMIM प्रवक्ता ने आम ट्रेनों पर प्रीमियम ट्रेनों को तरजीह देने का आरोप भी लगाया और कहा कि नोएडा के जेवर एयरपोर्ट को भी अडानी या किसी और प्राइवेट कंपनी को न सौंपा जाए। सरकार का पूरा नियंत्रण रहे। इसके साथ ही सरकार से अपील कि कि एयरलाइन्स कंपनियां मनमाने दाम न वसूलें और किराया मानकों के अनुरूप हो. रेट गिरना-चढ़ना एकदम गलत है।

https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%BE_%E0%A4%85%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF_%E0%A4%B9%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%88_%E0%A4%85%E0%A4%A1%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%BE

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *