
न्यूजीलैंड पर भारत की धमाकेदार जीत!
ऑकलैंड: भारत ने न्यूजीलैंड को 185 रन पर समेटा, पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसमें भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम को 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट कर दिया।
Read More: बेटी के खर्चों से परेशान हुए बिल गेट्स, दी चेतावनी
न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने 38 और ग्लेन फिलिप्स ने 30 रन बनाए, ब्लेयर टिकनर ने 23 गेंदों पर 34 रन की तेजतर्रार पारी खेली। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 70 रन देकर 4 विकेट झटके, गुरनूर बराड़ ने 44 रन देकर 3 विकेट और अंशुल कंबोज ने सबसे बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। भारत को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य मिला है।

भारत ने न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया
अर्शदीप सिंह (चार विकेट), गुरनूर बराड़ (तीन विकेट) और अंशुल कम्बोज (दो विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन के बाद विराट कोहली (74) और कप्तान शुभमन गिल (37) बदौलत भारत ने बुधवार को बारिश बाधित पहले एकदिवसीय मुकाबले में न्यूजीलैंड को 56 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।
इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। 22 रन देकर दो विकेट लेने वाले अंशुल कम्बोज को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में काइल जेमीसन ने रोहित शर्मा को बिना खाता खोले ही कप्तान मिचेल सेंटनर के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई।
A strong start in Auckland as India go 1-0 up in the ODI series 👏📝: https://t.co/jdZ9ThMt2k https://t.co/qXM7783FZH
— ICC (@ICC) November 4, 2026
इसके बाद बल्लेबाजी करने आये स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जिन्होंने क्षेत्ररक्षण के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कैच पकड़े थे, कप्तान गिल के साथ पारी को संभाला। बारिश के कारण 11वें ओवर में पहली बार खेला रोका गया। उस समय भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 50 से अधिक रन बना लिया था।
दूसरी बार जब खेल शुरु हुआ तो भारत को 40 ओवरों में 167 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। इसके बाद एक फिर बारिश शुरु होने पर खेल रोका गया। खेल दोबारा शुरु होन पर भारत को 32 ओवरों में 143 रनों का नया संशोधित लक्ष्य दिया गया। दोनों बल्लेबाजों इसके बाद शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैदान के चारों ओर रन बटोरे। इस दौरान विराट कोहली ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपना 80वां अर्धशतक पूरा किया।
A special moment before the start of play 🇮🇳🇳🇿Captain @ShubmanGill, @imVkohli and @ImRo45 meet with the legendary Keven Mealamu, a titan of New Zealand rugby and are presented with personalized rugby jerseys.#TeamIndia | @AllBlacks https://t.co/Kw8OLfk1N9
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर नेथन स्मिथ ने शुभमन गिल को अपना शिकार बना लिया। शुभमन गिल ने 56 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाये। अगले ही ओवर में जेकब डफी ने विराट कोहली को आउट कर पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली 51 गेंदों में 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 74 रनों की पारी खेली। इसी ओवर में डफी ने अक्षर पटेल को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेजकर भारतीय खेमे में हलचल मचा दी।
इसके बाद जब भारत को जीत के लिए मात्र सात रनों की जरूरत थी डफी ने श्रेयस अय्यर (15) को आउट कर भारत का पांचवां झटका दिया। इस दौरान श्रेयस ने 13 गेंदों का सामना किया और एक चौका और एक छक्का जड़ा। 23वें ओवर की चौथी गेंद पर नमन धीर ने चौका लगाकर स्कोर पांच विकेट पर 143 रन कर भारत को पांच विकेट से जीत दिला दी। नमन धीर पांच और केएल राहुल तीन रन बनाकर नाबाद रहे।
✅ Rohit Sharma’s fielding in the match against New Zealand is a major turning point in India’s favour 🇮🇳 🔥!#BCCI #INDvNZ #HappyBirthdayViratKohli #Boycott_HYBE_Corporation #ScarletHeartUllaveeEP1 #Midterms2026 https://t.co/zl0ycr1orQ
— venkatesh kanike 🇮🇳 (@venkateshkanike) November 4, 2026
न्यूजीलैंड की ओर से जेकब डफी ने तीन विकेट लिये। नेथन स्मिथ और काइल जेमीसन को एक-एक विकेट मिला। आज यहां इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने न्यजीलैंड को185 रनों के स्कोर पर समेट दिया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड को पांचवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने विल यंग (नौ) को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद नौवें ओवर में अर्शदीप सिंह ने हेनरी निकल्स (नौ) को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। 15वें ओवर में गुरनूर बराड़ ने टिम साइफर्ट का शिकार कर लिया। साइफर्ट ने 43 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 38 रनों की पारी खेली।
17वें ओवर में बराड़ ने टॉम लेथम (तीन) को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। 27वें ओवर की पहली गेंद पर डैरिल मिशेल (28) रनआउट हुए। बेहतरीन और किफायती गेंदबाजी प्रदर्शन कर रहे अंशुल कम्बोज ने 27वें ओवर में कप्तान मिचेल सेंटनर (चार) को बोल्ड कर भारत को छठी सफलता दिलाई। नेथन स्मिथ (एक) को 29वें ओवर में कम्बोज ने आउट किया।

32वें ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने काइल जेमीसन (एक) को आउट कर न्यूजीलैंड को आठवां झटका दिया। 36ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप सिंह ने ग्लेन फिलिप्स का शिकर कर लिया। ग्लेन फ़िलिप्स ने 51 गेंदों में दो चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 30 रन बनाये। जेक डफी और ब्लेयर टिकनर ने आखिरी विकेट के लिए 39 रन जोड़े। 41वें ओवर की दूसरी गेंद पर बराड़ ने ब्लेयर टिकनर को आउट कर न्यूजीलैंड़ की पारी का 185 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। ब्लेयर टिकनर ने 23 गेंदों में एक चौका और चार छक्के उड़ाते हुए 34 रनों की महत्वूपर्ण पारी खेली।
