यूपी में 30 मार्च से गेहूं खरीद शुरू, MSP रुपये तय
- सोमवार से शुरू होगी गेहूं खरीद, 3574 क्रय केंद्र स्थापित।
- योगी सरकार को मिला किसानों का साथ, 2.24 लाख से अधिक किसानों ने कराया पंजीकरण।
- मुख्यमंत्री का निर्देश- मौसम को देखते हुए क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए छाया, पानी व बैठने समेत हर जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।
- 50 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य, 2585 रुपये प्रति कुंतल एमएसपी पर होगी गेहूं खरीद।
- 15 जून तक होगी गेहूं खरीद, सीएम योगी ने दिया है डीबीटी के माध्यम से 48 घंटे के भीतर भुगतान का निर्देश।

लखनऊ: रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए सरकार के प्रयास को किसानों का साथ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में गेहूं खरीद सोमवार से शुरू होकर 15 जून तक चलेगी। गेहूं खरीद शुरू होने से पहले ही 2.24 लाख से अधिक किसानों ने बिक्री के लिए पंजीकरण करा लिया है। किसानों को गेहूं बिक्री में परेशानी न हो, इसके लिए प्रदेश में अब तक 3574 क्रय केंद्र भी स्थापित कर लिए गए हैं। गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 160 रुपये प्रति कुंतल अधिक है।
Read More: लखनऊ में 803 तोतों के साथ वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार
6500 क्रय केंद्रों से होगी खरीद
प्रदेश में खाद्य विभाग की विपणन शाखा सहित कुल 8 एजेंसियों द्वारा 6500 क्रय केंद्र स्थापित होंगे। योगी सरकार के निर्देश पर तेजी से कार्य भी प्रारंभ हो गए हैं। गेहूं खरीद सोमवार से प्रारंभ होगी, लेकिन इसके पहले ही प्रदेश में 3574 क्रय केंद्र स्थापित कर लिए गए हैं। क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिया है कि क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए आने वाले किसानों को किसी भी सूरत में परेशानी नहीं होनी चाहिए। मौसम को देखते हुए उनके लिए छाया, पानी व बैठने समेत हर जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।
#किसान_हितैषी, #योगी_सरकार
— Krishi Vibhag Gov UP (@jdabureau) March 29, 2026
2585 रुपए प्रति #कुंतल की दर से खरीदा जाएगा किसानों का #गेहूं। सरकार ने रु 160 प्रति की #वृद्धि की है। #पारदर्शी_खरीद, एक हफ्ते में #भुगतान की सुविधा के साथ उत्तर प्रदेश में #30_मार्च से गेहूं #खरीद की #प्रकिया_शुरू की जा रही है।@spshahibjp @UPGovt pic.twitter.com/ulfYLNZ3rC
किसानों का रखेंगे पूरा ध्यान
किसानों ने इस साल काफ़ी अच्छी फसल तैयार की है। इसके लिए कृषि विभाग ने उन्हें पर्याप्त मात्रा में बीज भी उपलब्ध कराए थे। सरकार ने निर्देशित किया है कि पर्याप्त मात्रा में खरीद कर ली जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न उठाना पड़े। खाद्य व रसद विभाग ने 30 लाख मीट्रिक टन खरीद का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे 50 लाख मीट्रिक टन किए जाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने 48 घंटे के भीतर डीबीटी के माध्यम से किसानों को भुगतान के भी निर्देश दिए हैं। बिचौलियों का हस्तक्षेप न रहे, इसलिए सारा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है।
किसान यहां करा सकते हैं पंजीकरण

जिन किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए अभी तक पंजीकरण या नवीनीकरण नहीं कराया है, वे fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर पंजीकरण-नवीनीकरण करा सकते हैं। गेहूं बिक्री के लिए इस पोर्टल/मोबाइल ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य है। गेहूं बिक्री के दौरान यदि कोई समस्या होती है तो किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 पर जानकारी दे सकते हैं। इसका निस्तारण अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराई जाएगी।
खास बातें
- गेहूं खरीद- 30 मार्च से 15 जून तक
- न्यूनतम समर्थन मूल्य- 2585 रुपये प्रति कुंतल
- पंजीकृत किसान- 2,24,676
- तय क्रय केंद्रों की संख्या- 6500
- अब तक स्थापित क्रय केंद्र- 3574
- उतराई, छनाई व सफाई के लिए दिए जाएंगे- 20 रुपये अतिरिक्त
- (नोटः यह आंकड़े 28 मार्च दोपहर दो बजे तक के हैं)
