देश दुनियाचुनाव

BJP ने आयोग को दी शिकायत : TMC और ममता बनर्जी दे रही धमकी

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को चुनाव आयोग से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है।

BJP ने आयोग को दी शिकायत : TMC और ममता बनर्जी दे रही धमकी
BJP ने आयोग को दी शिकायत : TMC और ममता बनर्जी दे रही धमकी

BJP मंत्री ने आयोग को सौंपा ज्ञापन

इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और किरेन रिजिजू के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज करायी। भाजपा प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार के साथ-साथ अनिल बलूनी और पार्टी के कई नेता शामिल थे। नेताओं ने आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर राज्य में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की।

Read More: पेट्रोल पंप पर भी मिलेगा केरोसिन, सरकार का बड़ा फैसला

किरेन रिजिजू ने मीडिया से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों के घरों में जाकर धमकाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने प्रशासन और पुलिस की मदद से पूरे चुनाव को “हाईजैक” कर लिया है।

सीएम ममता दे रही धमकी- किरेन

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “हमारी एक-एक बात चुनाव आयोग ने सुनीं। पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री खुद एक-एक घर तक धमकी दे रही हैं। उनकी पूरी टीम किस तरह पूरे चुनाव को हाईजैक किया है, हमने ये चिंता व्यक्त की है।”

भाजपा नेताओं का दावा है कि पिछले चुनावों में भी सत्ताधारी दल ने दबाव और दादागिरी के जरिए जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और इसे किसी भी तरह से प्रभावित नहीं किया जाना चाहिए।

BJP ने आयोग को दी शिकायत : TMC और ममता बनर्जी दे रही धमकी
BJP ने आयोग को दी शिकायत : TMC और ममता बनर्जी दे रही धमकी

BJP की चुनाव आयोग से अपील

भाजपा ने चुनाव आयोग से अपील की कि वह पश्चिम बंगाल के प्रशासन और पुलिस तंत्र को अपने नियंत्रण में लेकर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करे। वहीं, भाजपा का यह भी दावा है कि राज्य में जनता तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ है और इसी वजह से सत्ताधारी दल घबराकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।

Read More: 1100 फर्जी बम धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

चुनाव आयोग ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाए जाएंगे।

https://www.ceodelhi.gov.in/ELCs.aspx

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *