उत्तर प्रदेश

यूपी सीएम ने लखनऊ में 250 नए इलेक्ट्रिक-CNG कूड़ा वाहन रवाना किए

लखनऊ: लखनऊ शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ नगर निगम के कूड़ा प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए 250 नए इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

लखनऊ में फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में सीएम

बताते चले कि यह फ्लैग ऑफ कार्यक्रम लखनऊ में आयोजित किया गया। जिसमें नगर निगम के अधिकारियों की उपस्थिति रही। इन वाहनों के शामिल होने से शहर में कूड़ा संग्रहण और निस्तारण की प्रक्रिया अधिक तेज़, सुचारू और पर्यावरण के अनुकूल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार स्वच्छ और हरित शहरों के निर्माण के लिए लगातार प्रयासरत है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी और स्वच्छता अभियान को भी मजबूती मिलेगी।

Read More: यूपी में बेरोजगारी एक गंभीर मुद्दा, पदयात्रा में जुड़ने के लिए मिस्ड कॉल दे

डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन आधुनिक वाहनों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था में सुधार होगा और शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में मदद मिलेगी। लखनऊ नगर निगम के बेहतर कूड़ा प्रबंधन हेतु 250 इलेक्ट्रिक एवं CNG वाहनों के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन-

हमारे 17 नगर निगम व नोएडा व ग्रेटर नोएडा मिलाकर 18 नगर निगम को हमने सेफ सिटी के रूप में विकसित किया है, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के साथ जोड़कर सीसीटीवी से पूरी तरह कवर किया है। अब हम इसे सोलर सिटी के रूप में विकसित कर रहे हैं।

Read More: डिजिटल जनगणना की कल से शुरुआत, पूछे जाएंगे ये सवाल

अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित

सूर्यवंशी राम की पावननगरी अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित हो गई है। वहीं लखनऊ में भी इसी तर्ज पर सोलर पैनल लगाकर यह कार्य तेजी से बढ़ाया जा रहा है। CM योगी कहा- लखनऊ ने पिछले 9 वर्षो में विकास की नई ऊंचाइयां प्राप्त की। 9 वर्ष में लखनऊ सिटी का दायरा बढ़ा है, यहां के लोगों के जीवन स्तर को बढ़ाने में मदद मिली है।

बताते चले कि लखनऊ ने स्वच्छता रैंकिंग में अच्छा स्थान प्राप्त किया है। सड़को के चौड़ीकरण का कार्य, कनेक्टिविटी, जल निकासी के कार्य अन्य बुनियादी सुविधाओं के कार्य आज नई ऊंचाई को प्राप्त कर रहा है।

https://lmc.up.nic.in

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *