उत्तर प्रदेशबिजनेस/नॉलेज

यूपी सीएम ने किया 81 हजार पदों पर पुलिस भर्ती का ऐलान

UP Police Recruitment: यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीते गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती का ऐलान किया हैं। बताते चले कि यूपी सीएम ने प्रदेश में इस साल 81 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। इस भर्ती में उपनिरीक्षक, आरक्षी नागरिक पुलिस, रेडियो सहायक परिचालक, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए तथा पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय) सहित कई श्रेणियों में पद शामिल होंगे।

यूपी में सीएम योगी ने किया बंपर पुलिस भर्ती का ऐलान
यूपी में सीएम योगी ने किया बंपर पुलिस भर्ती का ऐलान

यूपी पुलिस भर्ती के सीएम का आदेश

जानकारी के लिए बताते चले यूपी पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती को लेकर सीएम योगी ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि सभी भर्तियां पूरी पारदर्शिता और निर्धारित आरक्षण व्यवस्था के अनुसार संपन्न कराई जाएं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग को निर्देश दिए कि न्यायालयों में पेशी की प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Read More: जरूरतमंद को आवास और बीमार के इलाज की होगी व्यवस्था- CM योगी

बताते चले कि सीएम योगी ने युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए ऐलान किया है कि इस साल वित्तीय वर्ष 2026-27 में यूपी पुलिस में 81 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां निकलेंगी। जिससे युवाओं को रोज़गार के नए अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस प्रक्रिया में आरक्षण नियमावली का पूरी तरह पालन किया जाए।

यूपी में सीएम योगी ने किया बंपर पुलिस भर्ती का ऐलान
यूपी में सीएम योगी ने किया बंपर पुलिस भर्ती का ऐलान

81 हजार पुलिस भर्ती नियमावली

बताते चले कि सीएम योगी ने निर्देश दिए कि 81 हजार पुलिस भर्ती के लिए हर एक चयन में मेरिट और आरक्षण नियमावली का कड़ाई से अनुपालन हो तथा शुचिता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए।’ सीएम योगी ने इस बैठक में एक बार फिर से जीरो टॉलरेंस की नीति पर ज़ोर देते हुए कहा- राज्य में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ तेज कार्रवाई की जाए।

Read More: मोदी ने असम में राजग की हैट्रिक का किया दावा, बोले – कांग्रेस घुसपैठियों के साथ

सीएम योगी ने पीआरवी-112 सेवा की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान में लगभग 6 मिनट के औसत रिस्पॉन्स टाइम को और कम करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि पीआरवी वाहनों की स्ट्रेटजिक लोकेशन तय की जाए तथा उनका सतत मूवमेंट सुनिश्चित हो, ताकि आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हो और अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश जाए।

https://uppolice.gov.in

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *