राशिफल (17-04-2026) : इन राशि को नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 17-04-2026 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में सीखे ग्रहों का व्यापार से संबंध
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे।
आपको बता दें कि आज दिनांक 17 अप्रैल 2026, संवत – 2083, शाली वाहन – 1948, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु -ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 55 मिनट पर, मास – बैसाख, पक्ष – कृष्ण, तिथि – अमावस्या शाम 6 बजे तक, दिन – शुक्रवार, नक्षत्र – रेवती नक्षत्र दिन में 12 बजकर 3 मिनट तक नक्षत्र स्वामी बुध, मीन राशि में चंद्रमा 26 अंश का, आज का दिशा सुल पश्चिम दिशा मे यात्रा वर्जित है, गोचर के हिसाब से आज का राशि फल, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उच्च का सूर्य मेष राशि में शुक्र के साथ शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक को नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुख-सम्पन्नता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बुध नीच राशि में मानसिक तनाव के साथ काम में रुकावट होगा।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मेकैनिकल इंजीनियर वर्ग रिसर्च करें। जातक को धन-सम्मान-खुशियां मिलेगी।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए का दिन उत्तेजना से बचे। जातक गायत्री मंत्र का जाप करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बौद्धिक विचार विकसित करें। जातक को नौकरी-व्यापार से लाभ होगा, गाय को हरा पालक खिलाए।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी स्वभाव से परिवारिक बिखराव रहेगा। जातक सावधान रहें, सामंजस्य बनाकर रखे।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवे स्थान में मंगल-शनि-बुध-चंद्रमा चतुर्ग्रही योग बनेगा। जातक का न्यू टेक्नालॉजी से किया गया काम बनेगा।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता द्वारा भूमि-वाहन-संबंधी-सुख प्राप्त होगा। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि चंद्रमा विचारों में बिखराव रहेगा। जातक सावधान रहें, तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु से प्रभावित रहेगा। जातक का अचानक परिवर्तन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में डालकर जीव दान करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि संबंधी बिवाद में सफलता मिलेगी। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आज का राहु काल : आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।
सफलता का सूत्र : जो व्यक्ति एक घंटा समय बर्बाद करने की जुर्रत करता है वह जीवन के मूल्य को नहीं समझता है।
विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…
the voice of hind news channel
