लखनऊ में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ ASAP का प्रदर्शन
- यूपी में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ आप छात्र विंग (ASAP) का हल्ला बोल, लखनऊ में जोरदार धरना-प्रदर्शन
- “फीस अधिनियम 2018 को सख्ती से लागू कर अभिभावकों को राहत दे सरकार”: अनित रावत(प्रदेश महासचिव छात्रविंग आप यूपी)
- “प्राइवेट स्कूलों की लूट पर रोक नहीं लगी तो प्रदेशभर में आंदोलन और तेज किया जाएगा”: अनित रावत
- “सरकारी स्कूलों को कमजोर कर शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है”: अनित रावत
- “कॉपी-किताब, ड्रेस और जूते की जबरन खरीदारी बंद कराए सरकार”: अनित रावत
उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों की बेतहाशा फीस वृद्धि के खिलाफ राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक पर आवाज उठाना क्या अपराध है?
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) April 16, 2026
ASAP प्रदेश महासचिव @AnitRawat9 के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ASAP के साथियों की गिरफ्तारी योगी सरकार की तानाशाही को दर्शाती है।
शिक्षा के व्यवसायीकरण के… pic.twitter.com/ltGV5yQY6I
लखनऊ: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की छात्र विंग ASAP द्वारा गुरुवार को लखनऊ के परिवर्तन चौराहा, केडी सिंह मेट्रो स्टेशन के निकट निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि और शिक्षा के बढ़ते बाजारीकरण के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया।
Read More: विकास नगर अग्निकांड: आप प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा, राहत की मांग
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए फीस अधिनियम 2018 को सख्ती से लागू करने की मांग उठाई और अभिभावकों के शोषण पर तत्काल रोक लगाने की अपील की। इस दौरान आप छात्रविंग प्रदेश महासचिव अनित रावत के नेतृत्व मे प्रदर्शन कर रहे ASAP के साथियों को योगी सरकार की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर इको गार्डन भेज दिया गया।
यूपी निजी स्कूलों पर आप का तीखा हमला
निजी स्कूलों की बेतहाशा फीस वृद्धि के खिलाफ आवाज उठाना क्या अपराध है?
— Vijay Anand Upadhyay (@aapvijayanand) April 16, 2026
ASAP प्रदेश महासचिव @AnitRawat9 जी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ASAP के साथियों की गिरफ्तारी योगी सरकार की तानाशाही को दर्शाती है।
शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। ✊🔥 pic.twitter.com/Hb5Ms8FKDG
धरना-प्रदर्शन में छात्र विंग के प्रदेश महासचिव अनित रावत ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से निजी स्कूलों के हवाले कर दी गई है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल हर साल मनमाने ढंग से 20 से 30 प्रतिशत तक फीस बढ़ाकर अभिभावकों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। अनित रावत ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस लूट पर रोक नहीं लगाई गई तो आम आदमी पार्टी छात्र विंग प्रदेशभर में बड़े स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी।
निजी स्कूलों की बेतहाशा फीस वृद्धि के खिलाफ आवाज उठाना क्या अपराध है?
— Vikas Tiwari (@VikasSlnAAP) April 16, 2026
ASAP प्रदेश महासचिव @AnitRawat9 जी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे ASAP के साथियों की गिरफ्तारी योगी सरकार की तानाशाही को दर्शाती है।
शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। ✊🔥 pic.twitter.com/iOkWi54Np1
प्रदेश महासचिव अनित रावत ने आगे कहा कि फीस अधिनियम 2018 केवल कागजों तक सीमित रह गया है और उसका जमीनी स्तर पर कोई पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी निजी स्कूलों पर सख्ती से निगरानी रखी जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
प्रदेश सरकार पर आप का गंभीर आरोप
परिवर्तन चौक पर गूँजी अन्याय के खिलाफ आवाज 🔥
— VANSHRAJ DUBEY (@VanshrajDubey) April 16, 2026
उत्तर प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि के खिलाफ राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक पर आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश की छात्र विंग ASAP प्रदेश महासचिव @AnitRawat9 जी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे साथियों को योगी पुलिस ने किया… pic.twitter.com/phxKlWRNSI
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को जानबूझकर कमजोर किया है, जिससे निजी स्कूलों का सिंडिकेट मजबूत हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी प्रक्रिया शिक्षा के बाजारीकरण की ओर ले जा रही है, जहां शिक्षा एक सेवा नहीं बल्कि व्यापार बन चुकी है।
Read More: गुरुवार का ज्ञान: गुरु शिक्षा में सीखे ग्रहों का व्यापार से संबंध
परिवर्तन चौक पर गूँजी अन्याय के खिलाफ आवाज 🔥
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) April 16, 2026
उत्तर प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की फीस वृद्धि के खिलाफ राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक पर आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश की छात्र विंग ASAP प्रदेश महासचिव @AnitRawat9 जी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे साथियों को योगी पुलिस ने किया… pic.twitter.com/I0MCUp6eyy
अनित रावत ने कहा कि निजी स्कूल अभिभावकों पर कॉपी, किताब, जूते और ड्रेस एक ही दुकान से खरीदने का दबाव बनाते हैं, जो पूरी तरह से गलत और अवैध है। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस प्रकार की जबरन वसूली पर तुरंत रोक लगाई जाए और दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उत्तर प्रदेश में निजी स्कूलों की बेतहाशा फीस वृद्धि के खिलाफ राजधानी लखनऊ के परिवर्तन चौक पर आवाज उठाना क्या अपराध है?
— Yashveer Singh Sengar (@yashveer_sengar) April 16, 2026
ये ASAP के साथियों की गिरफ्तारी योगी सरकार की तानाशाही को दर्शाती है।
शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। pic.twitter.com/vw7Cxyylyo
आप ने दी प्रदेश सरकार को चेतावनी
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अंशुल यादव, यशवीर सिंह सेंगर, आशीष मौर्य प्रदेश सचिव चंद्रजीत यादव, आकाश वर्मा ,निरज गुप्ता, सलमान, सुरज, विकास , शाहिद, दिलशाद, पारूश,जिवन जोत, भीमराव शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में आम आदमी पार्टी छात्र विंग ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फीस अधिनियम 2018 को पूरी तरह लागू नहीं किया गया और अभिभावकों को राहत नहीं मिली, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा तथा प्रदेश के हर जिले में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश "छात्र विंग" ASAP के साथियों की गिरफ्तारी निंदनीय है।
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) April 16, 2026
योगी जी, छात्रों और अभिभावकों के हक की आवाज को सलाखों के पीछे नहीं दबाया जा सकता! pic.twitter.com/wTkpeVHUjy
इस दौरान आप छात्रविंग प्रदेश महासचिव अनित रावत के नेतृत्व मे प्रदर्शन कर रहे ASAP के साथियों को योगी सरकार की पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर इको गार्डन भेज दिया गया। जिसपर अनित रावत ने कहा कि यह गिरफ्तारी योगी सरकार की तानाशाही को दर्शाती है। लेकिन शिक्षा के व्यवसायीकरण के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी।
