देश दुनिया

पीएम मोदी ने लिया माखनलाल सरकार का आशीर्वाद, भावुक हुआ परिवार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के नये मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर एक भावुक और ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे पुराने और सम्मानित कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार का पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।

Read More: पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ भाजपा का नया अध्याय

पीएम मोदी ने लिया माखनलाल सरकार का आशीर्वाद, भावुक हुआ परिवार
पीएम मोदी ने लिया माखनलाल सरकार का आशीर्वाद, भावुक हुआ परिवार

जानें कौन है माखनलाल सरकार

आपको बताते चले कि 98 वर्ष की आयु में भी माखनलाल सरकार स्वतंत्रता के बाद के भारत में राष्ट्रवादी आंदोलन की जड़ों से गहराई से जुड़े हुए हैं। उनका राजनीतिक और सामाजिक योगदान दशकों पुराना है। वर्ष 1952 में जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में भारतीय तिरंगा फहराने के लिए आंदोलन शुरू किया था, तब श्री माखनलाल उनके साथ थे और इसी दौरान उन्हें कश्मीर में गिरफ्तार भी किया गया था।

1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद माखनलाल ने पश्चिम दिनाजपुर, जलपाईगुड़ी और दार्जिलिंग के लिए संगठनात्मक समन्वयक के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद 1981 से लगातार सात वर्षों तक उन्होंने जिला अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं। पार्टी के शुरुआती और संघर्षपूर्ण वर्षों के दौरान उनका यह योगदान आज भी संगठन के लिए मिसाल माना जाता है।

Read More: लखनऊ में TB उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 100 दिवसीय कार्यक्रम पर जोर

बीजेपी ने दिया भावुक करने वाला संदेश

आज, जब पश्चिम बंगाल में पहली BJP सरकार शपथ ले रही है, तो हम सभी के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और राष्ट्र, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद करना स्वाभाविक है। उनके सपनों को साकार करने में हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं कोलकाता में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान माखनलाल सरकार जी से मिला। समर्पित देशभक्त सरकार ने डॉ. मुखर्जी के साथ काम किया था और जम्मू-कश्मीर में उनके सहयोगी के रूप में काम करते हुए उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था।

उन्होंने अपना पूरा जीवन पश्चिम बंगाल भर में हमारी पार्टी का आधार बढ़ाने और सभी वर्गों के लोगों को पार्टी में शामिल होने के लिए प्रेरित करने में समर्पित कर दिया है। BJP कार्यकर्ता के तौर पर, हमें इस बात पर गर्व है कि हमारी पार्टी में ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने हमारी पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों के बीच रहकर काम किया है।

पति के सम्मान पर भावुक हुई पत्नी

वहीं पति माखनलाल सरकार को जब पीएम मोदी द्वारा आज सम्मान मिला तब उनकी पत्नी ने कहा- “16 साल की उम्र से शुरू हुआ एक सफर… अनुशासन, समर्पण और निरंतरता की मिसाल बन गया। आज उसी जीवन यात्रा को जब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सम्मान मिला, तो परिवार की आंखें और दिल गर्व से भर गए। सुनिए, माखनलाल सरकार जी की पत्नी का यह भावुक संदेश…”

https://www.bjp.org/hi/dr-syama-prasad-mookerjee

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *