पश्चिम बंगाल में शुरू हुआ भाजपा का नया अध्याय
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जुझारू नेता शुभेन्दु अधिकारी ने शनिवार को यहां पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्य में पहली बार भाजपा की सरकार के गठन के साथ राजनीति का एक नया अध्याय शुरु हुआ है और तृणमूल कांग्रेस के 15 वर्ष के शासन का अंत हो गया है।
Read More: मुख्यमंत्री योगी ने जनगणना-2027 के प्रथम चरण का किया शुभारंभ
बंगाल में आज विकास की शपथ और सुशासन का संकल्प लिया गया है!
— BJP (@BJP4India) May 9, 2026
अब यह धरती भ्रष्टाचार और हिंसा से नहीं, बल्कि उम्मीद और प्रगति से पहचानी जाएगी। 🇮🇳🚩 pic.twitter.com/Mmn9JzZ1Zw
शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद गणमान्य
बताते चले कि छप्पन वर्षीय शुभेन्दु अधिकारी को राज्यपाल आर एन रवि ने ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य समारोह में विशाल जन समूह के समक्ष पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक को भी मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और भाजपा तथा उसके नेतृत्ववाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के शासन वाले विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
सर्वसम्मति से शुभेन्दु बने नेता
The call was made months ago.
— BJP (@BJP4India) May 9, 2026
𝐓𝐡𝐞 𝐩𝐞𝐨𝐩𝐥𝐞 𝐨𝐟 𝐁𝐞𝐧𝐠𝐚𝐥, 𝐬𝐞𝐚𝐥𝐞𝐝 𝐚𝐧𝐝 𝐝𝐞𝐥𝐢𝐯𝐞𝐫𝐞𝐝! 🗳️🪷 pic.twitter.com/exUcxzfyA3
निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगातार दो चुनावों में शिकस्त देने वाले शुभेन्दु अधिकारी को शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया था। उन्नीस सौ पचास के दशक में गठित जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की राजनीतिक विरासत और विचारधारा की वाहक भाजपा पश्चिम बंगाल में 20।6 से पहले राजनीतिक हाशिए पर थी। वर्ष 2016 के विधान सभा चुनाव में उसने पहली बार तीन सीटों के साथ अपना खाता खोला था और 2021 के चुनाव में पार्टी ने 77 सीटें जीत कर मुख्य विपक्षी दल का दर्जा प्राप्त किया।
