उत्तर प्रदेशदेश दुनियाबिजनेस/नॉलेज

आज (22-06-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक करें हनुमान जी का पूजन होगा लाभ

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 22-06-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 22 जून 2024, संवत – 2081, शालीवाहन – 1946, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 9 मिनट 18 sec., मास – ज्येष्ठ, पक्ष – शुक्ल, तिथि – पूर्णमाशी सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक, दिन – शनिवार, नक्षत्र – मूल नक्षत्र  शाम 6 बजकर 33 मिनट तक द्वितीय चरण, धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को नए काम करने से लाभ होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक सफेद वस्तु से शिव पूजन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के नौकरी में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपने लोगों से हानि होगी। जातक सावधान रहें दिया गया धन वापस नहीं होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में राहु स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक को नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी, न्याय संगत काम करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, सफेद वस्तु का दान करें गौ सेवा करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी तरह से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा पाठ करें और चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय तेजस्वी विचार से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा में उन्नति होगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से जुड़े कई लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लग्न में स्थित शनि ग्रह स्वग्रही स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन लग्न में स्थित राहु राजनीति में सफलता मिलेगी, जातक का सोचा हुआ काम बनेगा।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ीविशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *