आज (8-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों का स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 8-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 8 अगस्त 2024, संवत – 2081, शालीवाहन – 1946, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 28 मिनट पर, मास – श्रवण, पक्ष – शुक्ल, तिथि – चतुर्थी रात 9 बजकर 56 मिनट तक, दिन – गुरुवार, नक्षत्र – उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात 10 बजकर 21 मिनट तक, कन्या राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए मन का बिखराव रहेगा। जातक को अपनो से भय होगा सावधान रहें, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार का विस्तार होगा। जातक शिव मंदिर में जलाभिषेक करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन का खर्चा होगा। जातक गौ सेवा करें, हरा चारा देना शुभ रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक को स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा, शिव पूजन करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से परिवार को लाभ मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति से अधिक लाभ होगा, जातक तिल का दान करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में भटकाव से बचे। जातक शिव पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।