ज्योतिष-धर्म

आज का राशिफल (25-04-2025): इन ज्योतिष उपाय से खुलेंगे भाग्य

आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 25-04-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।

Read More: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कल करेगा जारी, मार्कशीट की बदली सूरत

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 25 अप्रैल 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – बसंत, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 28 मिनट पर, मास- वैशाख, मार्ग – शीर्ष, पक्ष – कृष्ण, तिथि – द्वादशी दिन में 11 बजकर 46 मिनट तक, दिन – शुक्रवार, नक्षत्र – पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक, मीन राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

Read More: भारत के एक्शन पर PAK में बौखलाहट, बोला- पानी रोकना युद्ध जैसी कार्रवाई

मेष राशि

आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खर्चा का होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, तीर्थ यात्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा, धार्मिक काम में धन खर्च होगा, शिव अर्चना करें, गुरु गीता का पाठ करें।

वृष राशि

आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रमी होगा। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, व्यापार से लाभ होगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।

मिथुन राशि

आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन व्यापार से लाभ होगा। जातक सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव अर्चना करें, गाय को हरा चारा दे, दूर्वा से गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। जातक के नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह राशि

आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। जातक के स्वास्थ्य में सुधार होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पत्नी माता या महिला सहयोगी से सफलता मिलेगी। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें, रुका हुआ काम बनेगा।

तुला राशि

आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मेडिकल से जुड़े लोग को विशेष लाभ होगा। जातक रिसर्च करें, धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।

वृश्चिक राशि

आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नेतृत्व क्षमता विकसित करें। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला हनुमान जी को चढ़ाए, व्यापार में वृद्धि होगी।

धनु राशि

आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक सूर्य को अर्घ्य दे, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी, न्याय संगत काम करें।

मकर राशि

आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु राजनीति से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, भाइयों का साथ मिलेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।

कुंभ राशि

आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रम का होगा खेल प्रतियोगिता में वृद्धि होगी। जातक को पुलिस अधिकारी या रिश्तेदार से सहयोग मिलेगा, सुख के साधन बनेंगे, तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।

मीन राशि

आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी। जातक न्याय संगत काम करें, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।

आज का राहु काल: आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी : यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *