ज्योतिष-धर्म

आज का राशिफल (26-01-2025): गीता पाठ से मिलेगी सफलता

आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 26-01-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

Read More: इलाहाबाद HC का ‘लिव इन रिलेशनशिप’ पर फैसला- समाज में अनुमति नहीं

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 26 जनवरी 2025, संवत – 2081, शाली वाहन – 1946, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 46 मिनट पर, मास – माघ, मार्ग- शीर्ष, पक्ष – कृष्ण, तिथि – द्वादशी रात्रि 8 बजकर 56 मिनट तक, दिन – रविवार, नक्षत्र – ज्येष्ठा नक्षत्र सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक, वृश्चिक राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…

Read More: यूपी, दिल्ली, बिहार में बंद हुए FIITJEE कोचिंग सेंटर, अभिभावकों ने की FIR

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के मन का बिखराव रहेगा, अचानक परिवर्तन होगा, धन खर्चा होगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गजकेसरी योग बनेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, तीर्थ यात्रा में धन खर्चा होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन संघर्ष के साथ सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, दूर्वा से गणेश पूजन करें, शिव का अभिषेक करें बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक के धन खर्चा होगा, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, सूर्य को जल अर्पित करें, काला तिल डालकर गुड़ तिल का सेवन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कठिनाइयों के बीच संघर्ष करना होगा। जातक प्लानिंग सहित काम करें, सफलता मिलेगी, गणेश पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल एजुकेशन से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव को अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला अधिकारी रिश्तेदार या पत्नी के द्वारा सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक पीला वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें, गुरु गीता का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय प्राप्त होगी। जातक हनुमान साठिका का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विलासिता में धन खर्चा होगा। जातक तिल डालकर जल पीपल वृक्ष पर चढ़ाए, न्याय संगत काम में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भाग्य की वृद्धि होगी। जातक को नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, गुरु गीता का पाठ करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *