आज का राशिफल (26-03-2025): इन ज्योतिष उपाय से मिलेगी विजय
आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 26-03-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: BJP ने लॉन्च की ईद सौगात-ए-मोदी अभियान किट, मुस्लिमों को मिलेगा तोहफा
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 26 मार्च 2025, संवत – 2081, शाली वाहन – 1946, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – बसंत, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 58 मिनट पर, मास- चैत्र, मार्ग- शीर्ष, पक्ष – कृष्ण, तिथि- द्वादशी रात्रि 1 बजकर 44 मिनट तक, दिन – बुधवार, नक्षत्र – धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 2 बजकर 30 मिनट तक, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: दिल्ली CM रेखा ने पेश किया विकसित दिल्ली बजट, मुद्दा दिल्ली का होगा विकास
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जातक की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, धन सम्मान की वृद्धि होगी, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
वृष राशि
वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा का विस्तार करें। जातक विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खेल प्रतियोगिता या सेना विभाग में वृद्धि होगी। जातक को गणेश पूजन से लाभ होगा, गाय को हरा चारा दे।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन महिला सहयोगी से लाभ मिलेगा। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में सम्मान यश मिलेगा। जातक गायत्री मंत्र का जाप करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को चढ़ाए।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु सभी अवरोधक को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय हासिल करेगा। जातक जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उत्तेजना से बचाव करें। जातक की पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, पीला केशर युक्त खीर बनकर गुरु मंत्र से हवन करें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक पीला वस्तु का दान करें, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधकों को समाप्त कर मुकदमा आदि में विजय हासिल होगी। जातक सुंदरकांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वगृही शनि ग्रह स्थित से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव का जलाभिषेक करें, स्वास्थ्य में सुधार होगा।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, पिता धर्म गुरु या महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा, व्यापार में वृद्धि होगी।