आज का राशिफल (28-05-2025): बौद्धिक वर्ग रिसर्च करें, धन सम्मान यश मिलेगा
आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 28-05-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।
Read More: चना और गुड़ है फिटनेस का राज, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 28 मई 2025, संवत – 2082, शाली वाहन – 1947, सूर्य – उत्तरायण, ऋतु – ग्रीष्म, सूर्योदय काशी का 5 बजकर 5 मिनट पर, मास- ज्येष्ठ, मार्ग – शीर्ष, पक्ष – शुक्ल, तिथि – द्वितीय रात्रि 1 बजकर 55 मिनट तक, दिन – बुधवार, नक्षत्र – मृगेशिरा नक्षत्र रात्रि 12 बजकर 29 मिनट तक, वृष राशि में चंद्रमा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल…
Read More: यूपी में कन्या विवाह योजना में दिखेगी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक, सरकार की पहल
मेष राशि
आज के राशिफल में मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जातक को भाइयों से सहयोग मिलेगा, माता द्वारा सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।
वृष राशि
आज के राशिफल में वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन टेक्निकल तकनीकी से लिया गया शिक्षा समाज में सुधार लायेगा। जातक बौद्धिक वर्ग रिसर्च करें, धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
आज के राशिफल में मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा का विस्तार करें। जातक विद्यार्थी को पुस्तक दान करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से शिव का जलाभिषेक करें।
कर्क राशि
आज के राशिफल में कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बड़े भाई से लाभ मिलेगा। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
सिंह राशि
आज के राशिफल में सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन से सहयोग मिलेगा। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, सोचा हुआ काम बनेगा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प जल में डालकर सूर्य को अर्घ्य दे।
कन्या राशि
आज के राशिफल में कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक बिखराव रहेगा। जातक कुत्ते को ब्रेड दे, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।
तुला राशि
आज के राशिफल में तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन रोग और शत्रु वर्ग पराजित होगे। जातक को मुकदमा आदि में विजय हासिल होगी, सुंदरकांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
वृश्चिक राशि
आज के राशिफल में वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि विवाद में विजय होगी। जातक हनुमान साठिका या किष्किंधा कांड का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाए।
धनु राशि
आज के राशिफल में धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता को कष्ट रहेगा। जातक को पेट संबंधी परेशानी होगी, गुरु गीता का पाठ करें।
मकर राशि
आज के राशिफल में मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, पिता धर्म गुरु से सहयोग मिलेगा, व्यापार से लाभ होगा, गाय को गुड रोटी हल्दी लगाकर दे।
कुंभ राशि
आज के राशिफल में कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल डालकर जल में शिव अर्चना करें।
मीन राशि
आज के राशिफल में मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक को यात्रा करने से सफलता मिलेगी, जन्म स्थान से दूर रहकर कर्म करने वाले लोगों को कैरियर में वृद्धि करें।