खेलदेश दुनिया

अर्जुन एरिगासी बने देश के नए नंबर 1 शतरंज के खिलाड़ी, लहराया भारत का परचम

FIDE chess : भारत में शतंरज के खेल को लेकर एक सबसे अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, इंटरनेशनल चेस फेडरेशन ने अप्रैल महीने की रैंकिंग लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें एक 21 साल का भारतीय लड़का भारत के दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर देश का नया नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी बन गया है। बता दें कि 21 साल के अर्जुन एरिगासी ने शतरंज की दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की है। 
बताते चले कि वह अप्रैल महीने की इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की वर्ल्ड रैंकिंग लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। जिसके बाद विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ अर्जुन एरिगासी देश के नए नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही अर्जुन पहली बार FIDE रेटिंग लिस्ट के टॉप 10 में भी शामिल हुए हैं।

जानें इंटरनेशनल चेस विजेता की कहानी

सबके मन में एक ही सवाल चल रहा होगा कि आखिर कौन है 21 साल का यंग लड़का अर्जुन एरिगासी इंटरनेशनल चेस विजेता जिसने शतरंज की दुनिया में तहलका मचा दिया है। बतादे कि अर्जुन एरिगासी अप्रैल महीने की इंटरनेशनल चेस फेडरेशन की वर्ल्ड रैंकिंग लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं। जिसके बाद विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़ अर्जुन एरिगासी देश के नए नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी बन गए हैं। अर्जुन पहली बार एफआईडीई रेटिंग लिस्ट के टॉप 10 में भी शामिल हुए हैं। वो 2756 रेटिंग के साथ वर्ल्ड रैंकिंग में 9वें नंबर पर हैं। वहीं विश्वनाथन आनंद 11वें स्थान पर खिसक गए हैं, उनकी रेटिंग 2751 है।

जानें कैसे बने अर्जुन देश के नंबर वन शतरंज खिलाड़ी

अर्जुन की यह उपलब्धि हाल ही में खेले गए 5वें शेनझेन शतरंज मास्टर्स और बुंडेसलिगा वेस्ट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन का नतीजा है। जहां उन्होंने 8.3 एलो रेटिंग प्वाइंट हासिल किया। फिलहाल वह ग्रेनके चेस ओपन 2024 में भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। यहां अब तक उन्होंने 7 में से 6 अंक हासिल कर लिए हैं। हालांकि, वह टॉप तीन खिलाड़ियों से आधा अंक पीछे हैं। वहीं वर्ल्ड रैंकिंग की बात करें तो टॉप 1 में मैग्नस कार्लसन उनकी रेटिंग 2830 है। जिसके बाद 2 में अमेरिका के फैबियानो कारूआना 2803 अंकों में है। वहीं हिकारू नाकामुरा 2789 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *