देश दुनिया

बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा ने ली AIIMS में अंतिम सांस

Sharda Sinha Passes Away: बिहार की कोकिला और हम सबकी पसंदीदा मशहूर गायिका शारदा सिन्हा ने आज दिल्ली के एम्स में अपनी आखिरी सांस ली है, गायिका शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुनते ही देशभर उनके चाहने वालों में शोक का माहौल छा गया हैं, बतादें कि मिली जानकारी के अनुसार शारदा सिन्हा की तबियक अचानक ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

Read More: बिना JEE परीक्षा पास किए ले सकेंगे IIT कानपुर में एडमिशन

PM मोदी ने शोक किया व्यक्त

शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुने के बाद पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त करते हुए लिखा-“प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति!”

शारदा सिन्हा ने कहा अलविदा

बिहार की मशहूर गायिका और भोजपुरी जगत की पसंदीदा सिंगर शारदा सिन्हा ने आज 72 साल की उम्र में दुनिया से अलविदा कह दिया हैं, जिसकी खबर से उनको चाहने वाले सभी लोगों में शोक का माहौल छाया हुआ हैं। उन्होंने दिल्ली एम्स में रात 9 बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली, जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ी थी जिसके बाद वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था, वो किडनी की बीमारी से जूझ रही थीं।

the voice of hind- बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा ने ली AIIMS में अंतिम सांस

सोशल मीडिया से बेटे ने दी जानकारी

वहीं शारदा सिन्हा के निधन की खबर उनके बेटे अंशुमान ने सोशल मीडिया के जरिए दी, उन्होंने उनकी तबियत बिगड़ने की जानकारी दी थी, जिसमें उन्होंने एक वीडियो जारी किया है और बताया कि उनकी मां की हालत नाजुक है, इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि सोमवार 4 नवंबर को दोपहर के समय उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया था। उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी हालत खराब है डॉक्टर्स लगातार कोशिश कर रहे हैं।

the voice of hind- बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा ने ली AIIMS में अंतिम सांस

वहीं कुछ समय पहले ही रिपोर्ट आई थी कि सिंगर की सेहत में ज्यादा सुधार नहीं हो पा रहा है और उनका डायलिसिस शुरू हो गया है, वे लगातार दिल्ली AIIMS के डॉक्टर्स की टीम की निगरानी में थीं। उनके चले जाने से संगीत जगत में शोक की लहर है।

बेटे ने की थी चाहने वालों से विनती

बेटे अंशुमान ने सोशल मीडिया के जरिए कहा था, ‘मैंने अभी कन्सेंट साइन किया है, प्रार्थना करते रहिए। मां बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। मुश्किल है, काफी मुश्किल है, इस बार काफी मुश्किल है।’

अंशुमान ने उन्हें चाहने वालों से विनती की थी और कहा था कि बस यही प्रार्थना कीजिए कि वो इससे लड़कर बाहर आ सकें। उन्होंने कहा था -छठी मां कृपा करें, अभी फिलहाल डॉक्टर्स मिले तो उन्होंने यही कहा है कि अचानक केस बिगड़ा है और सब कोशिश कर रहे हैं।

the voice of hind- बिहार की कोकिला शारदा सिन्हा ने ली AIIMS में अंतिम सांस

शारदा सिन्हा ‘पद्मश्री’ और ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित

छठ के गीतों की गायका और भोजपुरी सिंगर ने आज इस दुनिया से अलविदा कह दिया हैं। शारदा सिन्हा ने भोजपुरी के इतने प्यारे गीत गाये थे जिसने हमारे दिलों में आज भी जगह मनाई हुई है, उन्होंने बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के भी गाने में अपनी आवाज दी है। संगीत की दुनिया में उनके अहम योगदान के लिए सिंगर को साल 1991 में ‘पद्मश्री’ और 2018 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया। बिहार की कोकिला हमारे बीच आज भले ही नहीं है मगर उनकी प्यार भरी आवाज आज भी हमारे दिलों में जिंदा रहेगी, उनके छठ के गीत पावन छठ पूजा में हमेशा गूंजते रहेंगे। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *