
दीप ज्ञान ज्योतिष से सीखे नीच राशि बनाता है करोड़पति
दीप ज्ञान ज्योतिष : राम राम जी जैसा कि आप सभी जानते है कि प्रत्येक गुरुवार और रविवार को ज्योतिष के क्लास में गुरु का प्रसाद मानकर हम लोग सीखते हैं। ठीक हर हफ्ते रविवार की तरह दीप ज्ञान ज्योतिष से सीखे आज का विषय नीच राशि में बैठा हुआ ग्रह भी बनाता है करोड़पति…
Read More: दीप से सजेगी रामनगरी, दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी

नीच राशि बनाता है करोड़पति
दीप ज्ञान ज्योतिष में सीखे आज का विषय नीच राशि में बैठा हुआ ग्रह भी बनाता है करोड़पति…जैसा कि हम सब मिलकर प्रत्येक गुरुवार और रविवार को ज्योतिष सीखते आए हैं आज सीखे नीच राशि में बैठा हुआ ग्रह भी बनाता है करोड़पति…
उच्च और नीच राशि

महर्षि पाराशर ने बताया कि सूर्य मेष राशि में उच्च का तुला राशि में नीच का होता है, चंद्रमा वृष राशि में उच्च का वृश्चिक राशि में नीच का होता है, मंगल मकर राशि में उच्च का कर्क राशि में नीच का होता है, बुध कन्या राशि में उच्च का मीन राशि में नीच का होता है, गुरु कर्क राशि में उच्च का मकर राशि में नीच का होता है, शुक्र मीन राशि में उच्च का कन्या राशि में नीच का होता है, शनि तुला राशि में उच्च का मेष राशि में नीच का होता है।
अब आप ने उच्च राशि और नीच राशि को समझ लिया अब देखे जो भी ग्रह अपनी उच्च राशि का होता है उसको अपने उच्चत्व का बोध रहता हैं वह जानता है हम अपनी उच्चत्व पराकाष्ठा को पा चुका हूं उसी जगह प्रगति को विराम लग जाता है।
जब कोई ग्रह नीच राशि में होता हैं उसके नीचत्व को भंग करने वाले कोई शुभ ग्रह उसको ताकत देता है उसको पावर मिल जाता हैं तब वह नीच राशि वाला ग्रह अपनी ताकत का बोध कराता और प्रगति की ओर चलता है निरंतर प्रयास और लग्न से नीचत्व के भंग से वह ग्रह अपनी उच्च के उम्मीद से आगे निकल जाता है, जिसके बाद जातक को धन-दौलत-खुशियां प्रदान होती है उसको करोड़पति बनाता है।
उदाहरण में समझें
जैसे देखे कर्क लग्न का स्वामी चंद्रमा लग्न में सप्तम भाव में गुरु नीच राशि में चंद्रमा द्वारा केन्द्रवृति दृष्टि नीच भंग करता है उस समय त्रिकोण का मालिक केंद्र में चंद्रमा द्वारा दृष्ट नीच भंग राजयोग बनाता है ऐसा गुरु कुंडली में राज योग बनेगा। जातक को करोड़पति बनाया आज वह अरबपति है। इसी तरह नीच राशि वाले ग्रह भी केंद्र त्रिकोण का संबंध पाकर उच्च राशि या मित्र ग्रह का बल पाकर अरबपति बनाते हैं।
NOTE:- शेष अगले हफ्ते मिलेगा। ज्योतिष विषय सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है गुरु के कृपा से मिलता है। यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…
voice of truth news channel
यह ज्ञान बहुत ही खूब सूरत है इसमें जितना घुसा जाए उतना मजा आता है जीवन का जीव का आत्म का ब्रह्मांड का प्रकृति का ज्ञान भरा पड़ा है। हमारा प्रयास है समाज में जो विद्या लुप्त होती जा रही है, उसको भ्रमित किया जा रहा है अल्प ज्ञानी उसका दुरुपयोग कर रहे है। उन तक ज्ञान का विस्तार पहुंचे, ज्योतिष संबंधी जानकारी जो हर हफ्ते दिया जाता है उसे सीखना चाहते है तो राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ से संपर्क करें, बाकी ज्योतिष से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए भी संपर्क करें।
