देश दुनिया

दिल्ली के विवेक विहार में लगी आग ने सब कुछ किया खाक

दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार क्षेत्र में चार मंजिला इमारत में रविवार तड़के लगी भीषण आग में नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य झुलस गए। जिसकी जानकारी पुलिस सूत्रों ने देते हुए बताया कि “दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक इमारत में भीषण आग लग गई। वहीं दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

Read More: एक विचार, एक क्रांती: छत्रपती शिवाजी महाराज

एसी ब्लास्ट से लगी आग

वहीं मिली जानकारी की माने तो इस हादसे में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एसी ब्लास्ट बताई जा रही है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस सूत्रों ने इस घटना में पुष्टि करते हुए कहा कि विवेक विहार पुलिस स्टेशन में रविवार सुबह लगभग 3:48 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी बी-13, विवेक विहार फेज-I स्थित घटनास्थल पर पहुंचे।

मामलो के लकर पूरी जानकारी

पुलिस के अनुसार, आग ने दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गयी है। राहत-बचाव और आग बुझाने के अभियानों के दौरान, लगभग 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मामूली रूप से घायल दो लोगों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज जारी है।

Read More: ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: कुंडली के बारहों भाव

दिल्ली के विवेक विहार में लगी आग ने सब कुछ किया खाक
दिल्ली के विवेक विहार में लगी आग ने सब कुछ किया खाक

घटनास्थल पर कुल 12 दमकल गाड़ियां, डीडीएमए के कर्मचारी, यातायात अधिकारी और स्थानीय पुलिस तैनात की गई। प्रारंभिक जांच में नौ लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मामले की जांच जारी है।

https://www.aajtak.in/india/delhi/story/delhi-vivek-vihar-building-ac-blast-fire-inside-story-deaths-rescue-ntc-drmt-rpti-2540497-2026-05-03

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *