“संसद में चर्चा करो, हर सवाल का जवाब दूंगा”- अमित शाह
दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा-नीट के लीक होने से जुड़े आंदोलन के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने का आग्रह करते हुए कहा है कि सरकार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है।
𝐔𝐧𝐢𝐨𝐧 𝐇𝐨𝐦𝐞 𝐌𝐢𝐧𝐢𝐬𝐭𝐞𝐫 𝐒𝐡𝐫𝐢 @AmitShah 𝐡𝐚𝐬 𝐰𝐫𝐢𝐭𝐭𝐞𝐧 𝐭𝐨 𝐋𝐨𝐤 𝐒𝐚𝐛𝐡𝐚 𝐒𝐩𝐞𝐚𝐤𝐞𝐫 𝐎𝐦 𝐁𝐢𝐫𝐥𝐚, 𝐮𝐫𝐠𝐢𝐧𝐠 𝐚 𝐝𝐢𝐬𝐜𝐮𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧 𝐢𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐇𝐨𝐮𝐬𝐞 𝐨𝐧 𝐭𝐡𝐞 𝐬𝐭𝐮𝐝𝐞𝐧𝐭 𝐦𝐨𝐯𝐞𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐨𝐯𝐞𝐫 𝐭𝐡𝐞 𝐍𝐄𝐄𝐓… pic.twitter.com/mRzLkmQpjM
— BJP (@BJP4India) August 12, 2026
शाह का बिरला को पत्र
अमित शाह ने पत्र में कहा- इस विषय पर सर्वदलीय कार्यसमिति की बैठक में संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने सरकार की ओर से चर्चा करने का अनुरोध किया था। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से विपक्ष के नेताओं से चर्चा कर उनकी सहमति से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए उचित समय आवंटित करने का आग्रह किया।
Read More: राहुल गांधी को नड्डा की चुनौती- सदन में आएं, जवाब मिलेगा
मोदी सरकार संसद में हर तरह की चर्चा के लिए तैयार है। मगर विपक्ष का उद्देश्य चर्चा करना नहीं, हंगामा करना है।
— Amit Shah (@AmitShah) August 12, 2026
विपक्ष लोकसभा अध्यक्ष जी के पास चर्चा का पत्र दे, आज दोपहर 3 बजे से कल दोपहर 3 बजे तक हम चर्चा करने के लिए तैयार हैं। मैं कल विपक्ष के एक-एक सवाल का जवाब दूँगा।
फिर जनता… pic.twitter.com/6ZeYNdZUP2
गृह मंत्री ने कहा कि वह सदन में उपस्थित रहकर इस मुद्दे पर चर्चा में भाग लेने और विपक्ष के सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए तैयार है। उनका कहना था कि लोकतंत्र में चर्चा और संवाद से ही समाधान निकलता है। गृहमंत्री ने कहा कि उनका लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं में अटूट विश्वास है तथा संसद संवाद के लिए है।
विपक्ष आए हम देंगे जवाब
अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष से विपक्ष के नेताओं से चर्चा कर इस महत्वपूर्ण विषय पर अच्छे वातावरण में चर्चा कराने का आग्रह किया, ताकि पक्ष और विपक्ष के सभी सदस्य अपने बहुमूल्य मत एवं विचार प्रस्तुत कर सकें।
#राहुल_भागना_नहीं pic.twitter.com/oTSBdtbiHe
— BJP (@BJP4India) August 12, 2026
अमित शाह ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से भी कहा कि यदि विपक्ष चर्चा के लिए तैयार हो तो वह सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा- “विपक्ष लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखकर दे कि वह चर्चा के लिए तैयार है। वह आज अपराह्न तीन बजे से लेकर गुरुवार शाम तीन बजे तक चर्चा के दौरान उठाये गये विपक्ष के सभी सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।”
विपक्ष नहीं चलने दे रहे संसद
उन्होंने विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा- “वह भी चर्चा करूंगा कि आपको चर्चा क्यों नहीं चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार हर चीज पर चर्चा के लिए तैयार है, संसद वे चलने नहीं देते हैं।”
डरो मत राहुल गांधी, हिम्मत है तो सामना करो!
— BJP (@BJP4India) August 12, 2026
संसद में सवाल उठाना है तो जवाब सुनने का साहस भी होना चाहिए।
गृह मंत्री के बयान पर सवाल है तो सदन में आकर जवाब का सामना क्यों नहीं करते? pic.twitter.com/LwxCmWFYwC
उन्होंने कहा- “विपक्ष संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही चलने ही नहीं दे रहा है, तो वहां जाकर क्या होगा? मैं किसी भी सवाल का जवाब संसद में देने के लिए तैयार हूं। “
सबको सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा- शाह
अमित शाह ने कहा- “आज तीन बजे से चर्चा शुरू हो जाएगी, कल दोपहर तीन बजे मैं जवाब दे दूंगा। मैं खुद चर्चा में बैठूंगा। अब विपक्ष को तय करना है कि उन्हें चर्चा करनी है, या हंगामा करना है। सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। यह भी चर्चा करूंगा कि आपने सदन क्यों नहीं चलने दिया।”
गृह मंत्री ने कहा- “विपक्ष तो यही मांग कर रहा है, हमने ‘हां’ बोल दिया। मैं संसद में किसी भी सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हूं। मगर वे चर्चा ही नहीं होने देना चाहते। अब जनता तय करे कौन भाग रहा है? आज भी मैं कहता हूं। मैं सदन में ही बैठूंगा, सबको सुनूंगा और सब चीजों का जवाब दूंगा।”

