देश दुनिया

राज्‍यसभा से रिटायर हुए पूर्व प्रधानमंत्री, 9 केंद्रीय मंत्री, 54 अन्य सांसदों का भी कार्यकाल हुआ खत्म

दिल्ली :  देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ.मनमोहन सिंह अब संसद के उच्च सदन राज्यसभा में नहीं नजर आएंगे, ऐसा इसलिए क्योंकि वह 33 साल बाद रिटायर होने जा रहे हैं। क्योंकि मनमोहन सिंह मंगलवार यानि की आज राज्यसभा से रिटायर होने जा रहा है। बताते चले कि बुधवार (तीन अप्रैल, 2024) को उनकी इस लंबी और शानदार संसदीय पारी का समापन होगा।
आर्थिक सुधारों के सूत्रधार माने जाने वाले 91 साल के मनमोहन सिंह अक्टूबर 1991 में पहली बार राज्यसभा के सदस्य बने थे। वह 1991 से 1996 तक नरसिम्हा राव की सरकार में वित्त मंत्री और 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इतना ही नहीं वहीं 9 केंद्रीय मंत्री समेत 54 अन्य सांसदों का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है।

राज्‍यसभा के सेवानिवृत्त मंत्री

49 राज्‍यसभा सदस्य मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए जबकि पांच बुधवार को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। उच्च सदन से सेवानिवृत्त होने वालों में समाजवादी पार्टी की जया बच्चन भी शामिल हैं, जिन्हें उनकी पार्टी ने एक और कार्यकाल के लिए राज्य परिषद के लिए फिर से नामित किया है। ऐसे ही मनोज कुमार झा हैं, जिन्हें उनकी पार्टी राजद ने बिहार से राज्यसभा के लिए एक और कार्यकाल के लिए फिर से नामांकित किया है, और नसीर हुसैन (कांग्रेस), जिन्हें कर्नाटक से फिर से नामांकित किया गया है।
खास बात है कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री की पारी तब संपन्न हो रही है, जब कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा में पहुंच रही हैं। सोनिया गांधी पहली बार राजस्थान से उच्च सदन में प्रवेश करेंगी। 

कांग्रेस चीफ मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व-PM को लिखा लेटर 


रिटायर हो रहे मंत्रियों की लिस्ट?

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, पशुपालन और मत्स्य पालन मंत्री परषोत्तम रूपाला, सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे और सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन का राज्यसभा का कार्यकाल मंगलवार को पूरा हो गया।
पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कार्यकाल बुधवार को समाप्त होगा। अश्विनी वैष्णव को छोड़कर ये सभी केंद्रीय मंत्री लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें उच्च सदन में एक और कार्यकाल नहीं दिया गया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और एल मुरुगन को राज्यसभा में एक और कार्यकाल दिया गया है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *