गौतमबुद्धनगर में आउटसोर्सिंग एजेंसियों पर सख्ती, DM के निर्देश
गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में औद्योगिक शांति बनाए रखने और शासन की गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की आउटसोर्सिंग एजेंसियों और संविदाकारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
आउटसोर्सिंग एजेंसी एवं एजेंसी के श्रमिकों द्वारा उपद्रवी व्यवहार करने पर एजेंसी भी होगी ब्लैकलिस्टेड, किया जाएगा लाईसेंस निरस्त।श्रमिकों का वेतन 13690-16868 तक बढ़ाये जाने के लिए मा॰ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद।सभी शांति बनाये रखें हिंसा पर होगी सख्त कार्रवाई #नोएडा pic.twitter.com/1IQAnVNUci
— DM NOIDA Gautam Buddha Nagar (@dmgbnagar) April 14, 2026
DM का स्पष्ट निर्देश
बताते चले कि यह बैठक मंगलवार देर रात हुई। बैठक के बारे में जिलाधिकारी ने बुधवार को जानकारी साझा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश देते हुए कहा- “यदि किसी भी आउटसोर्सिंग एजेंसी या उसके कर्मचारी/श्रमिक द्वारा उपद्रवी व्यवहार किया जाता है, तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी की भी मानी जाएगी। ऐसे मामलों में एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के साथ-साथ उसका लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।”

Read More: महिला आरक्षण और परिसीमन पर सोनिया गांधी का सरकार पर हमला
उन्होंने कहा – “आउटसोर्सिंग एजेंसियां उद्योगों के संचालन और रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाती हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने श्रमिकों को अनुशासन और शांतिपूर्ण व्यवहार के लिए प्रशिक्षित करें।”
ग्लोबल ऑटो टेक लि0 कंपनी ग्रेटर नोएडा के श्रमिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी, कंपनी प्रबंधन के लोग भी रहे मौजूद तथा वेतन वृद्धि के साथ-साथ शासन द्वारा उनके हितों में लिए गए निर्णयों की जानकारी उपलब्ध कराई। साथ ही शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की, की अपील। @CMOfficeUP pic.twitter.com/4c5C6A42Pr
— DM NOIDA Gautam Buddha Nagar (@dmgbnagar) April 15, 2026
DM का संविदाकारों को निर्देश
जिलाधिकारी ने सभी संविदाकारों को शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अकुशल श्रमिकों के लिए 13,690 रुपये, अर्धकुशल के लिए 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों के लिए 16,868 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है। सभी एजेंसियों को निर्देशित किया गया कि वे श्रमिकों के बैंक खातों में पूर्ण वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें।
Read More: पीएम मोदी: नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का ऐतिहासिक फैसला
उन्होंने कहा कि उद्योग, श्रमिक और नियोजक एक-दूसरे के पूरक हैं। औद्योगिक गतिविधियों में बाधा आने से न केवल रोजगार प्रभावित होता है, बल्कि इसका असर प्रदेश के समग्र विकास पर भी पड़ता है। इसलिए सभी पक्षों को आपसी समन्वय और विश्वास के साथ कार्य करना चाहिए।
अनमोल इंडस्ट्रीज लि0 कम्पनी ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनी, यथाशीघ्र समाधान का दिया आश्वासन। कंपनी प्रबंधन के लोग भी रहे मौजूद तथा वेतन वृद्धि के साथ-साथ शासन द्वारा उनके हितों में लिए गए निर्णयों की जानकारी उपलब्ध कराई। @ceoup pic.twitter.com/rlVmMcNMKy
— DM NOIDA Gautam Buddha Nagar (@dmgbnagar) April 15, 2026
जिलाधिकारी ने की अफवाहों को लेकर अपील
जिलाधिकारी ने अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील करते हुए कहा- औद्योगिक शांति बनाए रखना सभी की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार श्रमिकों और नियोजकों दोनों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन तत्पर है। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार, डीडी फैक्ट्री बृजेश समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के संविदाकार उपस्थित रहे।
