हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी में गई दो इंजीनियर की जान, डॉक्टर अनुष्का फरार
Hair Transplant in Kanpur: यूपी के कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी को लेकर बड़े कांट की खबर सामने आई हैं जिसमें कई लोगों की जान चली गई हैं। मामला जान कर आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि बालों के शौक में लोगों को नहीं पता था कि उनकी जान चली जाएगी।
हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी बनी मौत का फरमान

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी मामले को लेकर डॉक्टर अनुष्का तिवारी काफी ही चर्चे में हैं। क्योंकि बताया जा रहा हैं कि हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी के बाद दो इंजीनियर की मौत हो चुकी हैं, वहीं मामले को लेकर पुलिस की जांच जैसे-जैसे बढ़ती गई वैसे-वैसे कई बड़े खुलासे होते गए और झूठ से पर्दे उठता गया। इतना ही नहीं इस जांच में यह भी पता चला कि हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी करने वाली अनुष्का के पास MBBS तक की डिग्री नहीं है और वह खुद को डर्मेटोलॉजिस्ट बता कर हेयर ट्रांसप्लांट सर्जरी कर रही थी।
Read More: डोनाल्ड ट्रंप ने एपल के CEO से कहा- ‘भारत में बंद करो प्रोडक्शन’,क्यों भड़के ट्रंप?
जानें इंजीनियर की मौत का मामला
बताते चले कि कानपुर के इंजीनियर विनीत दुबे ने 11 मई के दिन ही अपनी पीएचडी पूरी की थी, मगर 15 मई के दिन उनकी मौत हो गई। इंजीनियर विनीत मौत की वजह हेयर ट्रांसप्लांट है, जो डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने किया था। वहीं विनीत की मौत को लेकर उसकी पत्नी जया ने डॉक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पहला मामला
पत्नी जया ने आरोप लगाते हुए बताया कि विनीत दुबे ने हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था, जिसके बाद उन्हें इन्फेक्शन हो गया था। उन्हें दूसरे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही मृतक की पत्नी का कहना है कि उनका इलाज डॉ अनुष्का तिवारी कर रही थीं, डॉ अनुष्का ही विनीत का हेयर ट्रांसप्लांट कर रही थीं।मृतक की पत्नी का ये भी कहना है कि डॉक्टर ने ही अपनी पहचान छिपाकर उन्हें फोन पर बताया था कि उनके पति की तबियत खराब हो गई है। जब तक वह अस्पताल में आई, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद विनीत की पत्नी ने अब डॉ अनुष्का तिवारी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। इसी दौरान कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट के बाद दो इंजीनियरों की मौत ने इस प्रक्रिया की लापरवाही को उजागर किया।
दूसरा मामला
वहीं दूसरा केस ने भी लोगों को झकझोर कर रख दिया है। जैसा की जांच के दौरान पता चला कि दो युवा इंजीनियर्स की हेयर ट्रांसप्लांट के बाद मौत हो गई और एक मरीज की जान बहुत ही मुश्किल से बचाई गई हैं। बताया जा रहा है कि फर्रुखाबाद के रहने वाले इंजीनियर मयंक और एक अन्य युवक ने कानपुर की डॉक्टर अनुष्का तिवारी के क्लीनिक में हेयर ट्रांसप्लांट करवाया था। ऑपरेशन के तुरंत बाद ही उनके चेहरे पर भयंकर सूजन आ गई, असहनीय दर्द हुआ और कुछ घंटों में ही हालत बिगड़ गई। वहीं हालत बिगड़ने के बाद मयंक की बहन वंशिका ने आरोप लगाया कि डॉक्टर को एनेस्थीसिया की बेसिक तकनीक तक नहीं आती थी। सिर में इंजेक्शन लगाने से पहले जो बैंड माथे पर बांधना चाहिए, वह नहीं बांधा गया, जिससे एनेस्थीसिया चेहरे तक फैल गया और सूजन बढ़ती गई। वहीं, दूसरी ओर डॉक्टर की डिग्री पर भी सवाल उठने लगे हैं।

जानें कौन है डॉक्टर अनुष्का तिवारी
आपको बतादें कि कानपुर के केशवनगर में एम्पायर नाम से डॉक्टर अनुष्का तिवारी क्लिनिक चलाती थीं। यहां चार मंजिला एक कॉम्प्लेक्स है, जिसके ग्राउंड फ्लोर पर उनका क्लिनिक स्थित है जहां दो कमरों में यह क्लिनिक चल रहा था। वहीं, बाहर उनके क्लिनिक का बोर्ड भी लगा हुआ था, जिसमें डेंटल, हेयर और एस्थेटिक्स डॉक्टर लिखा था।
Read More: भारत को मिला नया काउंटर ड्रोन सिस्टम, दुश्मनों के ड्रोन का काल ‘भार्गवास्त्र’
वहीं दो इंजीनियर विनीत और मयंक की मौत के बाद से क्लिनिक पर ताला लटक रहा है। साथ ही अब बोर्ड भी हटा दिया गया है। इसी क्लिनिक पर अनुष्का तिवारी के पति भी बैठते थे, जो दांतों के डॉक्टर हैं। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस बयान लेने के लिए डॉक्टर को बुला रही है, मगर डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने अपना क्लिनिक बंद कर दिया है। यहां तक की डॉक्टर ने अपने क्लिनिक के बाहर लगे हेयर ट्रांसप्लांट को भी हटा लिया है।

एसीपी अभिषेक पांडे का बयान
वहीं मामले को लेकर रावतपुर के एसीपी अभिषेक पांडे ने बताया- डॉक्टर को कई बार बयान देने के लिए बुलाया गया। मगर वह नहीं आईं, मृतक की पत्नी की तरफ से कुछ सबूत भी हमें दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है, कार्रवाई भी की जाएगी।
इस पूरे मामले में पुलिस जांच की बात कह रही है। वहीं, एक रेडियो कार्यक्रम में डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने खुद को डर्मेटोलॉजी बताया था। कार्यक्रम में बाल झड़ने की समस्या के बारे में बात की थी।

जानें कौन कर सकता है हेयर ट्रांसप्लांट
हेयर ट्रांसप्लांट एमडी डर्मेटोलॉजी त्वचा और बालों से संबंधित विशेषज्ञता या MS (जनरल सर्जरी) या MCh (प्लास्टिक सर्जरी) सर्जरी करने की योग्यता देता है।
ये हेयर ट्रांसप्लांट के लिए सबसे योग्य डिग्रियां मानी जाती हैं। साथ ही तकनीकों में प्रशिक्षण आवश्यक होती है। BAMS, BHMS या अन्य पैथी वाले लोग कानूनी रूप से हेयर ट्रांसप्लांट नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा बिना सर्जिकल डिग्री वाले व्यक्ति द्वारा हेयर ट्रांसप्लांट करवाना खतरनाक हो सकता है और यह कानूनी अपराध भी है।