भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर मोदी की ट्रंप से बात
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को फ्रांस के शहर एवियन में बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान खाड़ी क्षेत्र में विभिन्न व्यापारिक जहाजों पर कार्यरत भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और उम्मीद जतायी कि ईरान-अमेरिका समझौते में नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जायेगी। दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात 16 महीने के बाद जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर हुई है।
Read More: CM योगी के निर्देश: मोहर्रम शांतिपूर्ण, NEET छात्रों को राहत
मोदी की ट्रंप के साथ मुलाकात
पश्चिम एशिया संकट के बाद दोनों नेताओं के बीच हुई पहली मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने वहां शांति के लिए डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि इस समझौते से क्षेत्र मंत स्थायी शांति कायम होगी।
Sharing my remarks during the meeting with President Trump.@POTUS @realDonaldTrump https://t.co/48Jqv6uka0
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026
प्रधानमंत्री ने होर्मुज जलडमरूमध्य में स्वतंत्र नौवहन पर जोर देते हुए भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया और कहा कि होर्मुज का खुला रहना वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा ,” आप जानते हैं कि समुद्री व्यापार की दुनिया में भारत के लाखों नाविक अलग- अलग जगहों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनका विश्व की प्रगति में बड़ा योगदान है और मैं समझता हूं कि उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। समझौते और शांति के लिए आपने भरपूर प्रयास किये हैं। मुझे विश्वास है कि समझौते में नाविकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी और इसे प्राथमिकता मिलेगी”

भारतीय नाविकों की मौत- ट्रंप
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंधों में नयी गति आयी है। कई मामलों में दोनों देश मिलकर आगे बढ रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारे देशों की टीमें भी मिलजुलकर हमने जो लक्ष्य तय किये हैं उनको पूरा करने के लिए भरपूर प्रयास कर रही हैं और हम बहुत तेजी से आगे बढ रहे हैं ।”
उल्लेखनीय है कि होर्मुज क्षेत्र में हाल ही में अमेरिकी नौसेना के हमले में एक व्यापारिक जहाज पर सवार तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गयी थी। भारत ने इसे गंभीरता से लेते हुए अमेरिका के प्रभारी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध जताया था। भारतीय नाविकों की मौत के मामले में ट्रंप ने कहा कि नाविक का काम जोखिम भरा है। ऐसी घटनाएं होती रही हैं और हम इस मामले में मिलकर काम करेंगे।
Like the vision of IMEC, can we work on connectivity projects with countries in Africa, Latin America and the Pacific Islands?
— Narendra Modi (@narendramodi) June 17, 2026
By combining G7 capital, India’s talent and the ownership of Global South countries, we may also consider establishing an International Mobilisation…
अमेरिका भारत के साथ है- ट्रंप
भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को मजबूत बताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका भारत के साथ है। उस पर कोई हमला होता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा। पश्चिम एशिया में भारत की किसी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उनका मानना है कि भारत की हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका है जब तक पीएम मोदी वहां के नेता हैं भारत बड़ी भूमिका निभाता रहेगा। उन्होंने अपनी पिछली भारत यात्रा को याद करते हुए कहा कि वह बहुत अच्छी रही।
