ज्योतिष ज्ञान में सीखें ज्योतिष: मूल शांति का नक्षत्र
ज्योतिष ज्ञान: राम राम जी जैसा कि आप सभी जानते है कि प्रत्येक गुरुवार और रविवार को ज्योतिष के क्लास में गुरु का प्रसाद मानकर हम लोग सीखते हैं। ठीक हर हफ्ते रविवार की तरह ज्योतिष ज्ञान में सीखे आज का विषय मूल शांति का नक्षत्र…
Read More: गहरे समुद्र में तेल खोजेगा भारत, ‘समुद्र मंथन’ योजना पास
6 नक्षत्र

दीप ज्ञान ज्योतिष में सीखे आज का विषय मूल शांति का नक्षत्र…जैसा की प्रत्येक गुरुवार और रविवार को हम सब मिलकर सीखते आए हैं आज का विषय मूल नक्षत्र शांति, महर्षि पाराशर ने ज्योतिष प्रणेता थे उन्होंने बताया की गंडांत मूल की 6 नक्षत्र होते है।
- 1- अश्वनी
- 2- अश्लेषा
- 3- मूल
- 4- मघा
- 5- ज्येष्ठा
- 6- रेवती
27 नक्षत्रों में 6 नक्षत्र गंडांत की होती है, जिनको हम सब मूल नक्षत्र कहते है।
मूल शांति किसे कहते है?
जब किसी बालक या कन्या का जन्म होता है उस समय पर आकाश मंडल में चंद्रमा जिस नक्षत्र से भ्रमण करते हुए पहुंचती है उस समय जो नक्षत्र होता है वह उसका जन्म नक्षत्र कहा जाता है। उस नक्षत्र का जो देवता होता या उसका जो ग्रह होता उसकी दशा में जन्म माना जाता वही नक्षत्र उसकी चरण के माध्यम से उसकी राशि होती हैं।

अगर किसी मूल नक्षत्र में कोई बालक या कन्या पैदा हुई है तो उसका उसी नक्षत्र में 27 दिन के बाद शांति कराई जाती जिसको मूल शांति कहते हैं उमसे पूजन के उपरांत हवन उसी नक्षत्र के मंत्र से तथा माता-पिता सरसों के तेल में बच्चे की छाया प्रति देखते हैं जिसको मूल शांति कहते हैं।
NOTE:- शेष अगले हफ्ते मिलेगा। ज्योतिष विषय सनातन धर्म से जुड़ा हुआ है गुरु के कृपा से मिलता है। यह जानकारी गुरु कृपा से मिलती है जिन लोगों को ज्योतिष में रुचि हो वह संपर्क करें धर्म परायण होकर साधना करें, आत्म चिंतन स्वाध्याय से प्रगति होगी। मिलने के लिए नोएडा, कानपुर, लखनऊ में अतिरिक्त जानकारी के लिए 9415126330, 6386254344 पर संपर्क करें। आप का साथी ज्योतिषाचार्य राम नजर मिश्र रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ…
The Voice Of Hind news channel
यह ज्ञान बहुत ही खूब सूरत है इसमें जितना घुसा जाए उतना मजा आता है जीवन का जीव का आत्म का ब्रह्मांड का प्रकृति का ज्ञान भरा पड़ा है। हमारा प्रयास है समाज में जो विद्या लुप्त होती जा रही है, उसको भ्रमित किया जा रहा है अल्प ज्ञानी उसका दुरुपयोग कर रहे है। उन तक ज्ञान का विस्तार पहुंचे, ज्योतिष संबंधी जानकारी जो हर हफ्ते दिया जाता है उसे सीखना चाहते है तो राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य रत्न रुद्राक्ष विशेषज्ञ से संपर्क करें, बाकी ज्योतिष से जुड़ी विशेष जानकारी के लिए भी संपर्क करें।

