LDA कैलाश कुंज कॉम्प्लेक्स बनाएगा री-डेवलपमेंट मॉडल
- कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स को री-डेवलपमेंट का मॉडल बनाएगा एलडीए
- आवंटियों से सहमति के आधार पर 110 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित की जाएगी 13 मंजिला बिल्डिंग
- नीचे व्यावसायिक दुकानें, ऊपर प्रीमियम फ्लैट्स होंगे, आवंटियों को नयी बिल्डिंग में सवा गुना अधिक क्षेत्र मिलेगा
Read More: रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को पीएम ने दिया नियुक्ति पत्र
Lucknow: लखनऊ विकास प्राधिकरण अपने 04 दशक पुराने कैलाशकुंज व्यावसायिक कॉम्पलेक्स को री-डेवलपमेंट का मॉडल बनाएगा। पुराने भवन को तोड़कर वहां 13 मंजिला आलीशान बिल्डिंग बनायी जाएगी। जिसमें नीचे व्यावसायिक दुकानें और ऊपर प्रीमियम फ्लैट्स होंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक करके री-डेवलपमेंट के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के निर्देश दिये हैं।
👉लखनऊ विकास प्राधिकरण अपने 4 दशक पुराने कैलाशकुंज व्यावसायिक कॉम्पलेक्स को री-डेवलपमेंट का मॉडल बनाएगा। पुराने भवन को तोड़कर वहां 13 मंजिला आलीशान बिल्डिंग बनायी जाएगी। जिसमें नीचे व्यावसायिक दुकानें और ऊपर प्रीमियम फ्लैट्स होंगे।
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) May 23, 2026
👉एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने अधिकारियों… pic.twitter.com/Y7dWDxEw7d
री-डेवलपमेंट का मॉडल
लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स 40 साल पुराना है। 6046 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर निर्मित इस कॉम्पलेक्स में लगभग 280 दुकानें हैं। हाल ही में कॉम्पलेक्स का सर्वे कराया गया, जिसमें पाया गया कि बिल्डिंग जगह-जगह से जर्जर हो गयी है और अधिकांश दुकानें बंद पड़ी हैं।
वहीं, कुछ दुकानों, कॉमन एरिया व पार्किंग स्पेस में अनाधिकृत कब्जा है। उपाध्यक्ष ने बताया कि यह कॉम्पलेक्स काफी प्राइम लोकेशन पर स्थित है। इसके बावजूद अव्यवस्थाओं के कारण यह उपयोगी साबित नहीं हो पा रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए बिल्डिंग के री-डेवलपमेंट का प्रस्ताव तैयार कराया गया है।
110 करोड़ रूपये की लागत से होगा निर्माण

उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि पूर्व प्रस्ताव के तहत यह कार्य पी0पी0पी0 मोड पर कराया जाना था। लेकिन, अब प्राधिकरण स्वयं पुराने कॉम्पलेक्स के स्थान पर नयी और आधुनिक सुविधाओं से लैस बिल्डिंग बनाकर री-डेवलपमेंट का मॉडल सेट करेगा। लगभग 110 करोड़ रूपये की लागत से 45 मीटर ऊंची 13 मंजिला बिल्डिंग बनायी जाएगी। जिसके भूतल, प्रथम तल एवं द्वितीय तल पर दुकानें व ऑफिस स्पेस रहेगा। वहीं, बाकी के तलों पर 03 बीएचके फ्लैट निर्मित किये जाएंगे।
पुराने आवंटियों को मिलेगा सवा गुना क्षेत्र
उपाध्यक्ष ने बताया कि कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स के आवंटियों से वार्ता करके री-डेवलपमेंट के लिए सहमति जुटायी जा रही है। उन्होंने बताया कि नयी बिल्डिंग बनने पर पुराने आवंटियों को सवा गुना एरिया मिलेगा। जिस आवंटी की 100 वर्गफिट की दुकान होगी, उसे नयी बिल्डिंग में 125 वर्गफिट क्षेत्रफल की दुकान दी जाएगी।
अलीगंज और गोमती नगर में भी री-डेवलपमेंट

अलीगंज के सेक्टर-जी स्थित व्यावसायिक कॉम्पलेक्स के री-डेवलपमेंट का भी प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। 11,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस पुराने कॉम्पलेक्स में लगभग 100 दुकानें बनी हैं। री-डेवलपमेंट के तहत यहां 14 मंजिला बिल्डिंग बनायी जाएगी, जिसमें 250 दुकानें और 03 बीएचके श्रेणी के 72 फ्लैट बनाये जाएंगे। इसी तरह गोमती नगर स्थित उजाला कॉम्पलेक्स के री-डेवलपमेंट की भी योजना बनायी जा रही है।
