चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, देखें चुनाव के दावेदार और वादे

लोकसभा चुनाव 2024 : लोकसभा की चुनावी तैयारीयों के बीच आज यानि की 8 मार्च को कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बतादे कि कांग्रेस की इस पहली लिस्ट में 39 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता राहुल गांधी इस का लोकसभा चुनाव वायनाड सीट से लड़ेंगे, इसके अलावा भूपेश बघेल को राजनांदगांव से टिकट दिया गया है, वहीं बेंगलुरु ग्रामीण डीके सुरेश और रायपुर से विकास उपाध्याय को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
Congress First List For Lok Sabha Election 2024 Out Know Candidates Details  News And Updates - Amar Ujala Hindi News Live - Congress First List:लोकसभा  चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट

जानें लिस्ट में किस वर्ग के है उम्मीदवार 

आपको बतादे कि कांग्रेस की पहली 39 उम्मीदवारों की लिस्ट में 24 सीटों पर आरक्षित वर्ग यानि की उम्मीदवार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदायों से हैं। उम्मीदवार और 12 उम्मीदवार ऐसे हैं जो 50 वर्ष से कम आयु के हैं और 8 प्रत्याशियों की उम्र 50 से 60 साल के बीच है। वहीं उम्मीदवारों की पहली सूची में 15 उम्मीदवार सामान्य वर्ग के है और 12 उम्मीदवार 61 से 70 साल के बीच के जबकि सात उम्मीदवार 71 से 76 साल के बीच के हैं।

जानें कहां-कहां से उम्मीदवार 

आपको बतादे कि पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने नई दिल्ली में यह लिस्ट जारी की है, कांग्रेस की पहली सूची में छत्तीसगढ़ से 6, कर्नाटक से 7, केरल से 16, लक्षदीप से एक, मेघालय से 2, नागालैंड से एक, सिक्कम से एक, तेलंगाना से चार और एक प्रत्याशी त्रिपुरा से घोषित किया गया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को केरल के तिरुवनंतपुरम से प्रत्याशी बनाया गया है। केरल के एर्नाकुलम से हिबी ईडन को टिकट दिया गया है। इसके साथ ही त्रिपुरा (पश्चिम) से आशीष कुमार शाह को टिकट दिया गया है, इसके साथ ही आशीष कुमार शाह बीजेपी के विधायक रहे है, जिसके बाद 2022 में उन्होंने पार्टी छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार उतरेंगे मैदान में…

कांग्रेस की जारी लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने पहली सूची में 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है।

जानें प्रत्याशीयों के नाम

1- डॉ शिवकुमार डहरिया- जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट
2- ज्योत्सना महंत- कोरबा लोकसभा सीट
3- भूपेश बघेल- राजनांदगांव लोकसभा सीट
4- विकास उपाध्याय- रायपुर लोकसभा सीट
5- ताम्रध्वज साहू- महासमुंद लोकसभा सीट
6- राजेंद्र साहू- दुर्ग लोकसभा सीट

कर्नाटक के उम्मीदवार

कांग्रेस ने कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों में से पहली लिस्ट में 7 उम्मीदवारों के नाम उजागर किए हैं, देंखे लिस्ट…

1- बीजापुर सीट से एच. आर. अलगुर (राजू)
2- हावेरी लोकसभा सीट से आनंद स्वामी गड्डादेवड़ा मठ 
3- शिमोगा से गीता शिवराजकुमार
4- हसन सीट से श्रेयस पटेल
5- तुमकुर से एस. पी. एसपी मुदाहनुमेगौड़ा
6- मांड्या से वेंकट रामेगौड़ा (स्टार चंद्रू)
7- बेंगलुरु ग्रामीण से डीके सुरेश 

पहली लिस्ट पर पार्टी महासचिव की राय और वादें


वहीं कांग्रेस पार्टी महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने जारी पहली लिस्ट को लेकर कहा- कांग्रेस अब पूरी तरह से इलेक्शन मोड में है, इसके साथ ही उन्होंने कहा हम चुनाव प्रचार में आक्रामक रास्ते पर चल रहे हैं। राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं, यह यात्रा गुजरात पहुंच चुकी है। इसकी शुरुआत मणिपुर से हुई और इसका समापन मुंबई में होगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरियां दी जाएंगी।

क्या अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल?

Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 39  उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखें कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव
राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर वेणुगोपाल ने कहा- ‘‘इस सूची के बारे में सीईसी ने गुरुवार को फैसला किया था। सीईसी की अगली बैठक 11 मार्च हो होगी। अगली बैठक के बाद हम सूची के बारे में बताएंगे। सूची का इंतजार करिए।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अधिक से अधिक सीटें जीतने की कोशिश में है ताकि केंद्र से ‘फासीवादी’ सरकार को हटाया जा सके। हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक सीट जीतने का है।’’
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *