TheVoiceOfHind

आज (04-06-2024) का राशिफल, शिव पूजन से इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 04-06-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 4 जून 2024, संवत - 2081, शालीवशान - 1946, सूर्य - उत्तरायण,ऋतु - ग्रीष्म, सूर्योदय 5 बजकर 7 मिनट, मास - ज्येष्ठ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - त्रयोदशी 10 PM , दिन - मंगलवार, नक्षत्र - भरणी द्वितीय चरण, मेष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के मन में तेजस्विता नौकरी-व्यापार में वृद्धि प्रमोसन होगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन लाभ ही लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, सफेद वस्तु को दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धन का खर्चा होगा। जातक के मन का बिखराव रहेगा, शिव का पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि ग्रह स्थिति से चोट आदि से बचे। जातक काले तिल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक के स्वस्थ में सुधार होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से भय रहेगा। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तेजस्वी स्वभाव से विवाद हो सकता है। जातक सावधान रहें शिव पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शिक्षा से लाभ होगा। जातक को नौकरी-व्यापार में वृद्धि होगी, शिव को चंदन से अभिषेक करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, मछली को मीठा आटा दें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल अपरान्ह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें