TheVoiceOfHind

आज (14-04-2024) का राशिफल, इन उपायों से जातकों की सभी बाधा होगी दूर


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 14-04-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 14 अप्रैल 2024, संवत 2081, शालीवशान 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - चैत्र, पक्ष - शुक्ल, तिथि - छठी, दिन - रविवार, नक्षत्र - आद्रा, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से संबंधित प्रगति होगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, गौ सेवा करें, पीला वस्त्र धारण करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक का धन का खर्चा होगा, सफेद वस्तु का दान करें गणेश पूजन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में मंगल शनि का योग चोट आदि का भय रहेगा। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में बाधा उत्पन्न करेगा। जातक काला कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक सावधान रहे गुरु पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान के राहु राजनीत से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा नौकरी व्यापार में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन सर्दी से प्रभावित होगा। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें, मन में बिखराव होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी, नए काम करने से लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपनो से हानि होगी। जातक सावधान रहे, दिया गया धन वापस नहीं होगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक को ऊंची विचार से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिल सकती है, काले तिल का दान करें गौ सेवा करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें