TheVoiceOfHind

आज (10-05-2024) का राशिफल, इन राशि के खुलेंगे भाग्य होगा समाधान


यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 10-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बतादें कि आज दिनांक 10 मई 2024, संवत 2081, शालीवाहन 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - बैशाख, सुदी शुक्ल तृतीय, तिथि - अक्षय, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - रोहिणी मृगशिरा, आज भगवान परशुराम का जन्म दिवस मनाया जाता है, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक का उच्च का सूर्य नौकरी में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे शिक्षा से लाभ होगा।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन उच्च का चंद्रमा गुरु के साथ गजकेसरी योग बनाता है। जातक का आज का किया गया काम पूर्ण होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धीमी गति से प्रगति होगी। जातक को गाय को हरा चारा देना चाहिए।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें काले तिल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को नए काम से संतुष्ट होगी, परिवार में खुशियां मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति है। जातक को सभी अवरोधक समाप्त होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल विजय कारक ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तेजस्वी स्वभाव से सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, नौकरी-व्यापार में वृद्धि प्रमोशन होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपने लोगो से हानि होगी। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा, शिव पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातक लोगो का आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के पांचवे स्थान में गुरु शिक्षा से लाभ होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा, जातक की धीमी गति से प्रगति होगी, काला कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातक लोगो को जल संबंधी लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, पीला वस्तु का दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें