TheVoiceOfHind

आज (11-05-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक करें यह उपाय


यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 11-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बतादें कि आज दिनांक 11 मई 2024, संवत 2081, शालीवाहन 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - बैशाख, सुदी - शुक्ल पक्ष, तिथि - चतुर्थी, दिन - शनिवार, नक्षत्र - मृग, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार के लिए शुभ रहेगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पराक्रमी रहेगा। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा से लाभ होगा सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तनाव से ग्रस्त रहेगा। जातक के परिवार में बिखराव होगा, धन खर्च होगा हरा चारा गाय को देना गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि ग्रह स्थिति है। जातक को धीमी गति से प्रगति होगी चोट आदि की संभावना है, सावधान रहे शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को नए काम से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा गुरु गायत्री का पूजन करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में गुरु पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक सावधान रहें पीला वस्त्र दान करें, गणेश पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक को तनाव रहेगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें, लाल कपडे में सुखा नारियल बाधा कर एंटी क्लाक उतार कर 7 वार जल में प्रवाहित करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी बाधाओं को दूर करेगा। जातक पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से हानि होगी। जातक का दिया गया धन वापस नहीं होगा, सफेद वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शनि सूर्य का योग आपस में बिखराव रहेगा। जातक को धन का खर्चा होगा काला तिल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें