TheVoiceOfHind

आज (21-05-2024) का राशिफल, इन उपायों से जातकों को नौकरी-व्यापार में होगा लाभ


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 21-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 21 मई 2024, संवत 2081, शालीवशान 1946, सूर्य उत्तरायण, मास - बैशाख, पक्ष - शुक्ल, तिथि - त्रयोदशी, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - स्वाति, तुला राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के सभी अवरोधक समाप्त होगा, रुका हुआ काम बनेगा हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन अपने लोगो से हानि होगी। जातक सावधान रहे सफेद वस्तु का दान करें, गणेश पूजन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन शिक्षा से लाभ होगा। जातक को व्यापार में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के भाग्य में वृद्धि होगी, नए काम में सफलता मिलेगी शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन परिवार में प्रगति होगी। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा सूर्य को जल अर्पित करें गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी, जातक सावधान रहें शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें गुरु पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक पीला वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो की प्रखरता से हर व्यक्ति प्रभावित होगा। जातक को राजनीति से लाभ होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक के पावर से लाभ मिलता रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में मंगल राहु एक साथ भाईयो के लिए लाभ रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को सुख शांति से सफलता मिलेगी सोचा हुआ काम बनेगा, पीला वस्तु का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल अपरान्ह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें