TheVoiceOfHind

आज (24-07-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों के परिवार में होगी प्रगति


ह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाये। आपको बतादें कि आज दिनांक 24 जुलाई 2024


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 24-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: कांवड़ यात्रा के चलते हरिद्वार में स्कूल हुए बंद, जिले भर में यातायात योजना हुई लागू

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाये। आपको बतादें कि आज दिनांक 24 जुलाई 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, सूर्योदय- काशी सूर्योदय 5 बजकर 21 मिनट पर, वर्षा- ऋतु, मास - श्रावण, पक्ष - कृष्ण, दिन- बुधवार, तिथि - तीज दिन में 10 बजकर 16 मिनट तक, नक्षत्र - शतभिषा नक्षत्र रात 9 बजकर 58 मिनट तक , कुंभ राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल..

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन भाव में गुरु के साथ मंगल शुभ काम में धन का खर्चा होना। जातक के मन का बिखराव रहेगा, शिव पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, सोचा हुआ काम बनेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि के साथ चंद्रमा स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक काले तिल से शिव पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में बिखराव रहेगा। जातक के सोचे हुए काम में बाधा उत्पन्न होगी। कठिन परिश्रम से सफलता मिलेगी, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपने लोगों से भय रहेगा। जातक सावधान रहे, दिया गया धन वापस नहीं होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में गुरु पेट संबंधी परेशानी होगी। जातक पीला वस्तु का दान करें, गुरु पूजन करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि भाईयों से लाभ होगा। जातक तिल दान करें, गणेश पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में प्रखरता रहेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, शिक्षा से लाभ होगा, शिव पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में चंचलता रहेगी। जातक के नौकरी में सुधार होगा, धन का खर्चा होगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में मंगल पराक्रमी योग बनाता है। जातक की सभी बाधा को दूर कर सफलता मिलेगी।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें