TheVoiceOfHind

आज (25-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक करें गौ सेवा होगी प्रगति


किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 25-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: यूनिफाइड पेंशन स्‍कीम को सरकार से मिली मंजूरी, जानें क्या-क्या होगे फायदे

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 25 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 39 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - कृष्ण, तिथि - छठी दिन में 10 बजकर 24 मिनट तक, दिन - रविवार, नक्षत्र - भरणी नक्षत्र रात 10 बजकर 19 मिनट तक, मेष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, काले तिल से शिव पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से प्रगति होगी। जातक का धर्म परायण खर्चा होगा, गौ सेवा करें, शिव पूजन करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में प्रगति होगी। जातक के नौकरी में सुधार होगा, धन से लाभ होगा, शिव का चंदन से अभिषेक करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक कर्म से भाग्य का निर्माण करें, हनुमान उपासना करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तेजस्वी स्वभाव से सफलता मिलेगी। जातक के नौकरी में प्रगति होगी, न्याय संगत काम करें, गायत्री उपासना करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे शिव पूजन करें, काले तिल से स्नान कराएं गाय को हरा चारा दे।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, अचानक परिवर्तन होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपनो से भय रहेगा। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा, सफेद वस्तु को दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से भाईयों से अधिक लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, विचारो में प्रखरता लाए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे राहु भाईयों से लाभ राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें