TheVoiceOfHind

आज (26-07-2024) का राशिफल, इन राशि के जातकों को शिक्षा से जुड़े होगा कई लाभ


किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 26-07-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: NEET UG 2024 का रिवाइज्ड रिजल्ट जारी, link Open कर देखे किसने किया टॉप

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचाये। आपको बतादें कि आज दिनांक 26 जुलाई 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, सूर्योदय- काशी सूर्योदय 5 बजकर 21 मिनट पर, वर्षा- ऋतु, मास - श्रावण, पक्ष - कृष्ण, दिन- शुक्रवार, तिथि - पंचमी सुबह 5 बजकर 28 मिनट तक, नक्षत्र - उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रात 6 बजकर 41 मिनट तक, मीन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल..

Read More: तेजोमहालय या ताजमहल जानें आखिर क्या है सच, कोर्ट में दायर याचिका हुई स्वीकार

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव रहेगा। जातक का सोचा हुआ काम विलंब से होगा, हनुमान जी का पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से जुड़े कई लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार के लिए लाभ होगा। जातक शिव पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें चंद्रमा राहु के साथ स्वास्थ्य में गिरावट आएगी। जातक शिव पूजन करें, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपनों से हानि होगी। जातक सावधान रहे, दिया गया धन वापस नहीं होगा, सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो का बिखराव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में मंगल गुरु तेजस्वी स्वभाव से सफलता मिलेगी। जातक को शिक्षा से लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्व राशि में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक को नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तनाव ग्रस्त रहेगा। जातक के परिवार में बिखराव होगा, शिव पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें