TheVoiceOfHind

आज (26-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक करें यह उपाय शिव होंगे प्रसन्न


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 26-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: जानें कृष्ण जन्माष्टमी मनाने का मुहूर्त, पूजन विधि से मनाएं लड्डू गोपाल का जन्म

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 26 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 40 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - कृष्ण, तिथि - सप्तमी सुबह 8 बजकर 20 मिनट तक उसके बाद अष्टमी, दिन - सोमवार, नक्षत्र - कृतिका नक्षत्र रात्रि 9 बजकर 10 मिनट तक उसके बाद रोहिणी, वृष राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: हर हफ्ते के ज्योतिष ज्ञान में देखे कैसे करें अपने भाग्य का निर्माण, नौ ग्रह वाटिका से ग्रहों को करें अनुकूल

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को शिक्षा से सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, नए काम करने से लाभ होगा हनुमान जी का पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गजकेसरी योग से प्रभावित व्यक्ति को विशेष लाभकारी रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, मन में शांति होगी, सफेद चंदन, बैल पत्र से शिव को प्रसन्न करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कर्म क्षेत्र में राहु से अचानक परिवर्तन होगा। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल से स्नान कराएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से न्याय संगत काम करें। जातक काले तिल से शिव को प्रसन्न करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक के परिवार में खुशियां मनाई जाएगी, जीवित मछली को जल में जीव दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पंचंम भाव में राहु नेतृत्व की क्षमता विकसित करें। जातक को लाभ ही लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान जी के ऊपर चोला चढ़ाएं।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान का राहु भाईयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, काली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, सफलता प्राप्त होगी।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें