TheVoiceOfHind

आज (28-05-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक के बनेंगे रूके काम


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 28-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 28 मई 2024, संवत 2081, शालीवशान 1946, सूर्य उत्तरायण,  मास - ज्येष्ठ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - पंचमी, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - उत्तरा आषाढ़, मकर राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल..

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन कर्म में बदलाव करने से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, लाल वस्तु का दान करें हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य को जल अर्पित करें, सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक शिव पूजन करें, गाय को हरा चारा देना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातक आज का दिन चोट आदि से बचे। जातक शनि ग्रह का दान करें, काले तिल से शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक को शिक्षा से लाभ होगा, अपनो से हानि होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक को गणेश पूजन से लाभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में प्रखरता रहेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, राजनीति से लाभ रहेगा सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय विचारो से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में उन्नति होगी हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में मंगल भाईयो से लाभ होगा। जातक को शिक्षा में उन्नति होगी, पुराने काम बनेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन धीमी गति से लाभ होगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक को धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें, काले तिल का दान करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल अपरान्ह 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें