TheVoiceOfHind

आज (28-08-2024) का राशिफल, इन राशि के जातक का नौकरी में होगा प्रमोशन


किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 28-08-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More : BCCI के सचिव जय शाह बन गए वर्ल्ड क्रिकेट के बॉस, जानें कब से संभालेंगे कार्यकाल

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 28 अगस्त 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 41 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - कृष्ण, तिथि - दशमी रात 4 बजकर 5 मिनट तक, दिन - बुधवार, नक्षत्र - मृगशिरा नक्षत्र रात 7 बजकर 54 मिनट तक, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: यूपी सीएम ने बुलाई कैबिनेट की अहम बैठक, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान जी को चोला चढ़ाएं चालीसा का पाठ करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शिक्षा से लाभ होगा। जातक के नौकरी में प्रमोशन होगा, रुका हुआ काम बनेगा, सफेद गाय को गुड़ रोटी हरा चारा दे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन धन से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें, सफेद चंदन से अभिषेक करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक चंदन से शिव पूजन करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे चोट आदि से बचे, शिव पूजन करें, लाल वस्त्र का दान करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नीच का शुक्र ग्रह केतु के साथ मिलकर बाधा उत्पन्न करेगा। जातक शिव को प्रसन्न करें, गणेश पूजन करें दुर्बा से हवन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, पीपल में जल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होगी। जातक सावधान रहे, सफेद वस्तु से शिव पूजन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक पंचदेव का पूजन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे राहु भाईयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, काले तिल का सेवन करें, तेल से शिव का पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बाधाओं से भरा हुआ रहेगा। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें