TheVoiceOfHind

आज (31-05-2024) का राशिफल, जातक करें शिव पूजन होगा समाधान


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है,


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 31-05-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 31 मई 2024, संवत 2081, शालीवाहन 1946, सूर्य उत्तरायण,  मास - ज्येष्ठ, पक्ष - कृष्ण, तिथि - अष्टमी, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - शतभिषा, कुंभ में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहो की चाल..

मेष राशि

मेष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन विचारो में बिखराव तनाव रहेगा। जातक काले तिल से शिव पूजन करें

वृष राशि

वृष राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को शिक्षा से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे सफेद वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन कर्म में बदलाव होगा। लेकिन जातक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातको के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि के साथ चंद्रमा स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगी। जातक शिव पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातको के लिए आज का दिन क्रोध से बचे। जातक को नौकरी में प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे शिक्षा को बढ़ावा दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक सावधान रहे काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातको के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल विजय कारक ग्रह रुका हुआ काम बनेगा। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातको के लिए आज का दिन पंचम भाव में मंगल राहु विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक को हानि होगी सावधान रहें हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मंगलमय छठे भाव में गुरु सभी अवरोधक को नष्ट करता है।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातको के लिए आज तीसरे स्थान में मंगल भाईयो से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातको के लिए आज का दिन मन में बिखराव तनाव रहेगा। जातक के धन का खर्चा होगा शिव पूजन करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातको के लिए आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी सुधार होगा। जातक पीला वस्तु का दान करें गणेश पूजन करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें