TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (1-10-2024): धर्म और कर्म के साथ आगे बढ़ें, प्रगति होगी


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 01-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: सपा विधायक महबूब अली: मुस्लिम आबादी बढ़ गई, बीजेपी का राज होगा खत्म

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 1 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 6 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - कृष्ण, तिथि - चतुर्दशी रात्रि 9 बजकर 4 मिनट तक, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन में 10 बजकर 13 मिनट तक, सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: महाराष्ट्र सरकार ने गाय को दिया राज्यमाता का दर्जा: विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पराक्रम में मंगल तेजस्वी विचार से प्रगति होगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य दें गायत्री मंत्र का जाप करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक की शिक्षा से प्रगति होगी, धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें, सफेद चंदन से अभिषेक करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में खुशियां मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, नौकरी में उन्नति होगी, गणेश पूजन करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, काले तिल से स्नान कराएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के नौकरी में प्रगति होगी, धर्मा परायण होकर रहे, शिक्षा का विस्तार करें, गणेश पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, काले तिल से शिव के प्रसन्न करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु राजनीति कारक ग्रह स्थिति से सभी काम बनेगा। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से शरीर तथा मन के स्वास्थ्य पर ध्यान दे। जातक गणेश पूजन करें,
बाधा दूर होगी।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल तेजस्वी विचार से प्रगति होगी। जातक का नौकरी में प्रमोशन होगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि कर्म प्रधान होता है धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल का दान करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा भय कारक है। जातक के मन का बिखराव रहेगा, शिव पूजन से लाभ होगा, जल से अभिषेक करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें