TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (10-10-2024): गायत्री मंत्र के जाप से होगा भाग्योदय


आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से तथा पांचवें मंगल टेक्निकल शिक्षा से जुड़े कई लाभ मिलेगा।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 10-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: मिशन शक्ति 5.0: यूपी सीएम की नई बहल, बेटियां बनेगी अधिकारी

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 10 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 13 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - शुक्ल, तिथि - सप्तमी सुबह 7 बजकर 30 मिनट तक, दिन - गुरुवार, नक्षत्र - पूर्व आषाढ़ नक्षत्र रात्रि 1 बजकर 53 मिनट तक , धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य को अर्घ्य दें गायत्री मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अपने लोगों से हानि होगी। जातक सावधान रहे दिया गया धन वापस नहीं होगा, सफेद पुष्प से शिव की अर्चना करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक का न्याय संगत काम होगा, आदित्य ह्रदय स्तोत्र का पाठ करें, लाल पुष्प से सूर्य की अर्चना करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता द्वारा संचालित किया गया काम में सफलता मिलेगी। जातक पीला वस्तु का दान करें, गणेश पूजन करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, अचानक परिवर्तन होगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता हासिल करेंगे। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, पीला केशर युक्त खीर से हवन करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से तथा पांचवें मंगल टेक्निकल शिक्षा से जुड़े कई लाभ मिलेगा। जातक काले तिल गुड़ डालकर पीपल में जल दे।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें