TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (11-10-2024): शिव जलाभिषेक से भाग्योदय की प्राप्ति


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 11-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: नहीं रहे "सूर्य रतन टाटा": उद्योग जगत के प्रेरक जीवन की कहानी

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 11 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 13 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - शुक्ल, तिथि - अष्टमी सुबह 6 बजकर 52 मिनट तक, दिन - शुक्रवार, नक्षत्र - उत्तरा आषाढ़ नक्षत्र रात्रि 1 बजकर 43 मिनट तक, धनु राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में प्रगति होगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, पीला पुष्प की माला पहनाकर स्वागत करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में चंद्रमा से स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक शिव का जल से अभिषेक करें, बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन दशमं भाव में राहु से अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा अपने लोगों से बचे शिव को जल में इत्र डालकर अभिषेक करें। जातक बेल पत्र में राम नाम लिख कर चढ़ाए।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक तामा पात्र में लाल पुष्प, गुड़ डालकर पीपल में चढ़ाए, गायत्री का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी-व्यापार से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गणेश पूजन करें, दूर्वा से अभिषेक करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक शिव को प्रसन्न करें, ॐ नमः शिवाय: का जाप करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन चंद्रमा से दशमं में सूर्य बुध नौकरी के उच्च पद को लाभ होगा। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें, लाल चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में शनि विचारो में प्रखरता होगी। जातक टेक्निकल शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा, शिव को पीला पुष्प अर्पित करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाईयों को लाभ मिलेगा। जातक की राजनीति से प्रगति होगी, नीला फूल से शिव का जलाभिषेक करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव को प्रसन्न करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में गुरु भाग्योदय कारक ग्रह स्थिति से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, पीला केशर युक्त खीर से हवन करें।

आज का राहु काल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा इससे बचकर काम करे

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें