TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (15-02-2025): हनुमान जी के पूजा से स्वास्थ्य में होगा सुधार


जातक न्याय संगत काम करें, अपने वजन के बराबर काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।


आज का राशि फल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 15-02-2025 के राशिफल की बारे में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशि फल में मिलेगी।  

Read More: CBSE बोर्ड परीक्षाएं कल से शुरू, छात्राओं के लिए दिल्ली मेट्रो का बड़ा ऐलान

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशि फल वाले जातक तक पहुंचाएंगे। आपको बता दें कि आज दिनांक 15 फरवरी 2025, संवत - 2081, शाली वाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - हेमंत, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 36 मिनट पर, मास - फाल्गुन, मार्ग- शीर्ष, पक्ष - कृष्ण, तिथि - तृतीय रात्रि 11 बजकर 53 मिनट तक, दिन - शनिवार, नक्षत्र - उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 1 बजकर 40 मिनट तक, कन्या राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

Read More: राजीव कुमार के रिटायर से पहले पीएम मोदी-राहुल करेंगे नए चुनाव आयुक्त का चयन

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा केतु के साथ मन में संघर्ष के साथ सफलता हासिल होगी। जातक को मुकदमा आदि में विजय प्राप्त होगी, गणेश पूजन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन एजुकेशन पर ध्यान दें। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सेना में उच्च पद प्रदान करना होगा। जातक के प्लानिंग सहित काम करने से हर तरफ सफलता मिलेगी, गाय को हरा चारा दे, दूर्वा से गणेश पूजन करें। 

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में अशांति होगी। जातक सावधान रहे कुत्ता को ब्रेड दे, स्वास्थ्य पर ध्यान दें, शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिश्रित जल से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। जातक चिकित्सक वर्ग रिसर्च करें, प्रतिष्ठा बढ़ेगी, नौकरी में प्रमोशन होगा, सूर्य को अर्घ्य देकर गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन डाक्टर वर्ग को विशेष लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें, शिव को तिल डालकर जल में अभिषेक करें।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु शुक्र के साथ राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, लक्ष्मी नारायण स्तोत्र का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें, हनुमान जी को चोला चढ़ाएं।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन भूमि वाहन संबंधी लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, केसर युक्त खीर बनाकर गुरु मंत्र से हवन करें, पीपल वृक्ष पर तिल डालकर जल अर्पित करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाइयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, यात्रा पर जाने का योग बनेगा, धर्म परायण होकर रहे, शिव जी को तिल डालकर जल से अभिषेक करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, अपने वजन के बराबर काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन माता के द्वारा सफलता मिलेगी। जातक को भूमि संबंधी लाभ होगा, रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान साठिका का पाठ करें।

आज का राहु काल : आज का राहु काल सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें