TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (18-09-2024): नौकरी में प्रगति के लिए करें ये उपाय


आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 18-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी: सिसोदिया का BJP पर हमला, बताई नई जिम्मेदारियां

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 18 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 05 बजकर 56 मिनट पर, मास - भाद्र, पक्ष - शुक्ल, तिथि - पूर्णमासी दिन में 8 बजकर 41 मिनट तक, दिन - बुधवार, नक्षत्र - पूर्व भाद्रपद नक्षत्र दिन में 12 बजकर 45 मिनट तक, मीन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में तनाव रहेगा। जातक के माता को कष्ट रहेगा, शिव पूजन करें, सफेद वस्तु से जला अभिषेक करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, शिक्षा का विस्तार करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन परिवार में प्रगति होगी। जातक गणेश पूजन करें, गाय को हरा चारा देना लाभकारी सिद्ध होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, शिव पूजन करें काले तिल से स्नान कराएं।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में तनाव रहेगा। जातक गायत्री मंत्र का जाप करें, सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन का बिखराव होगा। जातक का सोचा हुआ काम में  बाधा उत्पन्न करेगा, शिव पूजन करें हरा चारा गाय को दे।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में चंद्रमा राहु के साथ मन में बिखराव होगा। जातक को अपनो से कष्ट रहेगा, शिव पूजन करें सफेद चंदन से अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन गुरु कृपा से सभी अवरोधक समाप्त होगा। जातक उनका पूजन अर्चन जलाभिषेक करें, शिक्षा का विस्तार करें, विद्यार्थी को पुस्तक दान करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पीला वस्तु से शिव पूजन करें। जातक पीला वस्त्र धारण करें, गौ सेवा करें, गाय को गुड़ रोटी हल्दी लगाकर दे।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त करेगा। जातक हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शनि ग्रह स्वग्रही स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में अशांति होगी। जातक को राहु के साथ चंद्रमा स्वास्थ्य संबंधी खराबी होगी, शिव पूजन करें, जल से अभिषेक करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें