TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (2-10-2024): गायत्री जाप से जातक की इच्छाएं पूरी होंगी


जातक सूर्य चंद्र के साथ बुध केतु एक साथ पूर्व किए कर्म की समीक्षा कर अपना सुधार करें, यही साधना सफल होगी। जातक गायत्री जाप करें इससे पापों का समन होता है।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 2-10-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: पितृ विसर्जन: विदाई का सही तरीका, पितृ पक्ष का महत्व और पूजा विधि

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 2 अक्टूबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 7 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - कृष्ण, तिथि - अमावस्या रात्रि 11 बजकर 5 मिनट तक, दिन - बुधवार, नक्षत्र - उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र दिन में 12 बजकर 41 मिनट तक, कन्या राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आत्मा मन का मिलन होगा। जातक सूर्य चंद्र के साथ बुध केतु एक साथ पूर्व किए कर्म की समीक्षा कर अपना सुधार करें, यही साधना सफल होगी। जातक गायत्री जाप करें इससे पापों का समन होता है।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में प्रखरता होगी। जातक शिव पूजन करें, सफेद चंदन मिला जल से शिव का अभिषेक करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गुरु पूजन करें, हरा चारा गाय को दे।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक काले तिल से शिव को प्रसन्न करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक तामा धातु से सूर्य को जल अर्पित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, गाय की सेवा करें, हरा चारा देना शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सर्च का होगा, मेडिकल करने वाले को विशेष लाभ होगा। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता हासिल करने में सक्षम है। जातक गुरु पूजन करें, पीला वस्तु का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तीसरे स्थान में राहु भाईयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा, जीवित मछली को जल में प्रवाहित करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव को प्रसन्न करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु से प्रभावित होकर अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का राहु काल:- आज का राहु काल दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें