TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (24-सितंबर-2024): हनुमान चालीसा पाठ से मिलेगा भूमि लाभ


किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 24-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: हर हफ्ते के ज्योतिष ज्ञान: ज्योतिष और शरीर का संबंध

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 24 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 1 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - कृष्ण, तिथि - सप्तमी 5 बजकर 57 मिनट तक, दिन - मंगलवार, नक्षत्र - मृगेशिरा नक्षत्र रात्रि 3 बजकर 42 मिनट तक, मिथुन राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय रहेगा। जातक के परिवार को लाभ मिलेगा, भाईयों की प्रगति होगी, नौकरी में परेशानी आ सकता है, हनुमान जी का  दर्शन  पूजन  करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, गौ सेवा करें, हरा चारा दे सफेद वस्तु से शिव पूजन करें। 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक का अचानक परिवर्तन होगा, काले तिल से शिव को प्रसन्न करें, गणेश पूजन करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे काले कोयला को जल में प्रवाहित करें, गायत्री मंत्र का जाप करें, सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, शिव को प्रसन्न करें, काले तिल से स्नान कराएं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक न्याय संगत काम करें, काले तिल से शिव को प्रसन्न करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन पांचवें स्थान में राहु राजनीति में सफलता मिलेगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, काले कोयला को जल में प्रवाहित करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु अवरोधक समाप्त होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, नौकरी में प्रमोशन होगा, पीला वस्त्र का दान करें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक समाप्त करेंगे। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी दर्शन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि धीमी गति से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली रहेगा। जातक को भूमि से संबंधी लाभ होगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें