TheVoiceOfHind

आज का राशिफल (30-09-2024): शिव को प्रसन्न करें, सपने होंगे सच


जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।


आज का राशिफल : सभी को सुबह की राम-राम आज हम दिनांक 30-09-2024 के राशिफल की बारें में जानेंगे और जानेंगे की किस राशि के नक्षत्र क्या बताते हैं। किस राशि का आज काम बनेगा और किस राशि के काम में आएगी बाधा और किसकी किस्मत होगी आज मालामाल ये सब जानकारी आपको आज की राशिफल में मिलेगी।  

Read More: डेंगू वैक्सीन का ट्रायल शुरू, RML अस्पताल में ह्यूमन ट्रायल शुरू

आपकी राशि से जुड़ी विशेष जानकारी राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य के द्वारा प्राप्त की गई है, यह जानकारी हम हमारे इस लेख के माध्यम से आप सभी राशिफल वाले जातक तक पहुंचागे। आपको बतादें कि आज दिनांक 30 सितंबर 2024, संवत - 2081, शालीवाहन - 1946, सूर्य - उत्तरायण, ऋतु - वर्षा, सूर्योदय काशी का 6 बजकर 16 मिनट पर, मास - आश्विन, पक्ष - कृष्ण, तिथि - त्रयोदशी रात्रि 7 बजकर 16 मिनट तक, दिन - सोमवार, नक्षत्र - मघा नक्षत्र सुबह 8 बजे तक, सिंह राशि में चंद्रमा रहेगा, जानें आज का राशिफल और ग्रहों की चाल...

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय तीसरे स्थान में मंगल भाईयों से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान जी का पूजन दर्शन करें।

वृष राशि

वृष राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति होगी। जातक का सोचा हुआ काम बनेगा, नए विचारों से लाभ होगा, शिव को सफेद पुष्प से प्रसन्न करें, गाय की सेवा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नौकरी में प्रमोशन होगा। जातक सूर्य को अर्घ्य दें, गायत्री मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन आठवें स्थान में शनि स्वास्थ्य में सुधार होगा। जातक के धन का खर्चा होगा, शिव पूजन करें, सफेद चंदन से अभिषेक करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वास्थ्य में गिरावट होगी। जातक सावधान रहे, सूर्य को आदित्य ह्रदय स्तोत्र से प्रसन्न करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मंगलमय भाग्यशाली हैं। जातक के परिवार में खुशियां मिलेगी, सोचा हुआ काम बनेगा, धर्म परायण होकर रहे, शिव का दूर्वा से अभिषेक करें, गाय को हरा चारा दे।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में राहु राजनीति से लाभ होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन विचारो में उत्तेजना से बचे। जातक हनुमान चालीसा का पाठ करें, लाल वस्त्र धारण करें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में गुरु पूजन से लाभ होगा। जातक सावधान रहे, दिया गया धन वापस नहीं होगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन छठे स्थान में मंगल सभी अवरोधक को समाप्त कर सफलता हासिल कर सकते है। जातक हनुमान जी का दर्शन पूजन करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन स्वग्रही शनि ग्रह स्थिति से धीमी गति से प्रगति होगी। जातक धर्म परायण होकर रहे, न्याय संगत काम करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन राहु से प्रभावित होकर अचानक परिवर्तन होगा। जातक का रुका हुआ काम बनेगा, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आज का राहु काल :- आज का राहु काल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक रहेगा। जो शुभ काम में बाधा उत्पन्न करेगा, इससे बचकर काम करें।

विशेष जानकारी :- यह फलादेश वर्तमान गोचर से किया जाता है, जिनको राशि और कुण्डली से जुड़ी विशेष जानकारी करनी हो, तो वह राम नजर मिश्र ज्योतिषाचार्य 9415126330, 6386254344 से संपर्क करें।

खास आपके लिए

बड़ी खबरें